Direct air services from Dehradun to Varanasi: मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से उत्तराखंड हवाई संपर्क बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बढ़ाने जा रहा है. इस क्रम में जल्द ही देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है.
Regular flights, dehradun to varanasi: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि और उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से देहरादून से प्रमुख धार्मिक स्थलों वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री के अनुरोध पर, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने उन्हें एक औपचारिक पत्र के माध्यम से बताया कि देहरादून से 11 गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह 254 राउंड-ट्रिप उड़ानें संचालित हो रही हैं।
अब केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर बताया है कि वर्तमान में देहरादून से देश के विभिन्न शहरों के लिए प्रति सप्ताह 254 उड़ानें संचालित हो रही हैं. इनमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पुणे और कुल्लू जैसे प्रमुख गंतव्य शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री ने अपने यह भी स्पष्ट किया कि देश में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस कंपनियां अपने व्यावसायिक हितों और मांग के अनुसार मार्गों का चयन करने के लिए स्वतंत्र हैं. किसी भी नए रूट पर उड़ान शुरू करने या उसे बढ़ाने का अंतिम निर्णय संबंधित एयरलाइन आपरेटर पर निर्भर करता है. उन्होंने बताया है देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा के अनुरोध का सभी अनुसूचित घरेलू एयर लाइनों के साथ सांझा किया गया है.
सीधी कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून (जौलीग्रांट) और पंतनगर हवाई अड्डों से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है. इस कदम से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए समय की भारी बचत होगी.
धार्मिक जुड़ाव
वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज जैसे शहरों से सीधे जुड़ने से दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों में और मजबूती आएगी. सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर इसे ‘उड़ान’ (UDAN) योजना के तहत या प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने का अनुरोध किया था.
