बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर आशा भोसले का आज रविवार के दिन में निधन हो गया है. कई दिनों से बीमार होने और कार्डिएक अरेस्ट आने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बॉलीवुड में उनको सुरों की मल्लिका कहा जाता है. 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है. उन्होंने कई सारे गाने गाए है. हालांकि, केवल सिंगिग से ही नहीं बल्कि अन्य कामों से भी इन्होंने काफी कमाई की है.
बता दें कि आशा भोसले बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगरों में से एक थी. अपनी आवाज से लेकिन इन्होंने सभी को अपना दीवाना बना रखा था. एक और बड़ी हस्ती को बॉलीवुड ने आज 12 अप्रैल रविवार के दिन में खोया है.
आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 में हुआ था. महाराष्ट्र की सांगली में रहने वाली आशा भोसले ने काफी कम उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था. जितनी जल्दी इन्होंने सिंगिग की दुनिया में पैर रखा उतनी ही जल्दी लोगों को अपने सुरों का दीवाना भी बना दिया. जानकारी के अनुसार 1933 में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी.
कई रिपोर्ट के मुताबिक आशा भोसले की नेटवर्थ सबसे ज्यादा सिंगिग से ही थी. उनके दो बेटे और एक बेटी है, जो अब उनके रेस्टोरेंट बिजनेस को आगे बढ़ाएंगे.
हालांकि, बता दें कि सुरों की मल्लिका ने अपने पूरे सिंगिग करियर में करीब 12000 से भी ज्यादा गाने गाए है. आज वह हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उनके गाने लोगों को हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे.
ये भी पढ़ें: दहेज के लिए दरिंदगी: 10 लाख की मांग न पूरी करने पर ससुरालवालों ने जमकर पीटा, दो बार हुआ गर्भपात
