सालों तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद कई बार एक्ट्रेस इस चमक-धमक की दुनिया से गायब हो जाती है. कभी वह अपने घर परिवार में गुम हो जाती है. तो कभी वह धार्मिक राह पर चलने लगती है. आज हम आपको इन्हीं एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं. इनमें से कई एक्ट्रेस को तो आपने सालों पहले टीवी या कही भी देखना बंद कर दिया होगा. आइए जानते हैं.

इसमें सबसे पहला नाम टीवी के सबसे सुपरहिट और पसंदीदा शो ‘अनुपमा’ में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले का है. दरअसल, अनघा भोसले ने लैमलाइट की दुनिया छोड़ धर्म और आध्यातम की ओर कदम रख लिया है. वह अब इस्कॉन से जुड़ कर सादगी भरी लाइफ जी रही है.

सना खान का नाम सब जानते हैं. बिग-बॉस के शो से फेमस हुई सना खान ने टीवी इंडस्ट्री को काफी पहले ही छोड़ दिया है. उन्होंने लोगों को पोस्ट करके कहा कि वह अल्लाह की राह पर चलने वाली है. साथ ही अनस सैयद से निकाह के बाद वह घर संभाल रही है.

‘ये है मोहब्बतें’ से अपनी करियर में पहचान बनाने वाली मिहिका वर्मा ने भी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. मिहिका ने एक्टिंग को छोड़ कर शादी कर ली है. अब वह विदेश में अपने परिवार संग खुशहाल जिंदगी जी रही है और अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है.

नुपुर अलंकार एक फेमस और जानी मानी एक्ट्रेस है. उन्होंने सालों तक टीवी इंडस्ट्री में काम किया था. हालांकि, 2022 में उन्होंने संन्यास ले लिया.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की पसंदीदी एक्ट्रेस ‘दयाबेन’ यानी की दिशा वकानी बीते कई सालों से टीवी इंडस्ट्री में दिखाई नहीं दी हैं. जानकारी के अनुसार दिशा ने 2017 में प्रेग्नेंसी के लिए मैटरनिटी लीव ली थी. हालांकि, उसके बाद से लेकर अभी तक उन्हें वापस किसी शो में नहीं देखा गया है.
