नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्मड में यहूदी स्कूल शनिवार को तेज धमाके से दहला है. जिसके बाद शहर की मेयर ने इसे यहूदी समुदाय के ऊपर हमला बताया है.
धमाके से दहला याहूदी स्कूल
नीदरलैंड की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है. नीदरलैंड का राजधानी एम्सटर्मड के एक रईस इलाके में मौजूद यहूदी स्कूल शनिवार को तड़के भयंकर धमाके के कारण दहल उठा है. इस हमले के बाद शहर की मेयल फेमके हल्सेमा ने बयान भी जारी किया है. एम्सटर्मड की मेयर फेमके हल्सेमा ने इस धमाके को यहूदी समुदाय के खिलाफ डानबूझकर किया जाने वाला हमला बताया है.
शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा
एम्सटर्मड के यहूदी स्कूल के पास हुए धमाके को शहर की मेयर ने यहूदी समुदाय के खिलाफ हमला बताया है. इस घटना के बाद से पूरे शहर में सुरक्षा और सतर्कता को बढ़ा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह धमाका एम्सटर्मड के दणिक्षि हिस्से में मौजूद एक स्कूल में हुआ है, इस धमाके की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.
स्कूल की इमारत को पहुंचा
पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान को काफी सीमित रखने में मदद की है. हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस धमाके के कारण सिर्फ स्कूल की इमारत को छोटा सा नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस धमाके में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. शहर की मेयर हल्सेमा ने इस धमाके के बाद एक प्रेस रिलीज जारी की जिसमें उन्होंने इस हमला की घोर निंदा की है.
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
शहर की मेयर ने साफ किया है कि यह दुर्घटना समुदाय को डराने के उद्देश्य से किया गया हमला है. फिलहाल पुलिस ने इस धमाके के बाद इलाके की घेराबंदी बढ़ा दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. यहूदी संस्थानों के आसपास सुरक्षा को भी बढ़ा दिया है. पिछले कुछ समय में यूरोप में मौजूद यहूदी संस्थानों को निशाना बनाने वाली घटनाओं की संख्या बढ़ी है.
यह भी पढ़ें- सिलेंडर गैंग पर पुलिस का शिकंजा! मुंबई में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जब्त; ब्लैक मार्केटिंग पर बड़ा एक्शन
