गुजरात के राजकोट में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक व्यक्ति को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी ने यूट्यूब से नोट छापने का तरीका सीखा था.
SOG टीम की बड़ी कार्रवाई
गुजरात के राजकोट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजकोट में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने रैयाधार इलाके में छापेमारी करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति नकली नोट छापने की फैक्ट्री चलाता था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी द्वारा बाजार में नकली नोटों को चलाने से पहले ही 38 नोटों को जब्त कर लिया है.
कई चीजें की गईं बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कर्ज को उतारने के कारण नकली नोटों को बनाना शुरू किया था. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) टीम रो जानकारी मिली थी, जिसके बाद रैयाधार इलाके में छापेमारी करके यह कार्रवाई की गई है. इस मामले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए नैतिक नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस ने मौके से एक प्रिंटर-कम-स्कैनर, फुटस्टूल, कटर, पेंसिल, सिक्के और A4 साइज के कागजों को बरामद किया है.
कई नोटों को किया जब्त
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 100 रुपए के दो तरफा छपे हुए 15 नकली नोट भी बरामद किए हैं. इसी के साथ A4 साइज के कागज पर 100 रुपए के एकतरफा छपे हुए 34 नोट बरामद हुए हैं. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 100 और 200 रुपए के 38 नोटों को जब्त किया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कर्ज के बोझ से दबा हुआ था और आर्थिक तंगी से बुरी तरह जूझ रहा था.
यूट्यूब से सीखा था नोट छापने का तरीका
बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक हफ्ते पहले यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोटों को छापने के तरीके के बारे में सीखा था. पुलिस ने बताया कि उसने 3 दिनों 2 नकली नोटों को छापकर उन्हें बाजार में चला दिया, जिसके बाद उसने और ज्यादा नोट छापने शुरू कर दिए. हालांकि आरोपी के बाजार में नोट चलाने से पहले ही एसओजी टीम ने छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें- नीदरलैंड की राजधानी में गूंजा धमाका, हिल गया यहूदी स्कूल, मेयर ने बताया समुदाय के खिलाफ हमला
