anurag dobhal uk07 rider accident: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं और फिलहाल आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. उनके दोस्त जोगिंदर ने बताया कि अनुराग गंभीर शारीरिक चोटों के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी जूझ रहे हैं और इस मुश्किल वक्त में वे अस्पताल में लगभग अकेले हैं.

anurag dobhal uk07 rider accident: मशहूर यूट्यूबर Anurag Dobhal, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं, इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उनका हाल ही में सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
अनुराग की हालत के बारे में उनके दोस्त जोगिंदर ने जानकारी दी. उन्होंने अस्पताल के बाहर से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह काफी भावुक नजर आए. जोगिंदर ने बताया कि अनुराग इस समय काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी उनके कई दोस्त अस्पताल में उनसे मिलने नहीं आए. जोगिंदर ने कहा कि अनुराग के साथ पहले 30 से 40 दोस्त रहते थे, लेकिन अब इस मुश्किल समय में कोई भी उनके पास नहीं पहुंचा.
जोगिंदर ने यह भी बताया कि अनुराग की चोट काफी गंभीर है. उनके दोनों हिप्स की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है. फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है. डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं. जोगिंदर ने फैंस से अपील की कि वे अनुराग के लिए दुआ करें. उन्होंने कहा कि इस समय उन्हें सभी के प्यार और समर्थन की जरूरत है.
एक अन्य वीडियो में जोगिंदर ने यह भी बताया कि Anurag Dobhal मानसिक रूप से भी काफी परेशान हैं. वह पिछले कुछ समय से तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. जोगिंदर ने कहा कि इतनी खराब हालत में भी अनुराग अस्पताल में लगभग अकेले हैं. उनके परिवार का भी कोई सदस्य उनसे मिलने नहीं आया. यह बताते हुए जोगिंदर की आंखें नम हो गईं और वह काफी भावुक दिखे.
जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब अनुराग अपनी कार से जा रहे थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी. इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह Meerut Expressway पर डिवाइडर से टकरा गई. कुछ लोगों का कहना है कि अनुराग लंबे समय से तनाव में थे. उन्होंने पहले अपने वीडियो में भी बताया था कि परिवार के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं. फिलहाल उनके फैंस और कई लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ठीक होकर वापस लौटेंगे.
