गुरुग्राम के एक सिविल अस्पताल में एक युवती के ऊपर केमिकल अटैक की वारदात सामने आई है. एक युवक ने पहले युवती से मारपीट की और बाद में उसके ऊपर ऐसिड अटैक कर दिया. युवती को दिल्ली के सफरदजंग अस्पताल रेफर किया गया है.
अस्पताल में युवती के ऊपर केमिकल अटैक
राजधानी दिल्ली से सटे हुए गुरुग्राम से एक अनोखी घटना सामने आई है. गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के गई एक युवती के ऊपर केमिकल अटैक किया गया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक केमिकल अटैक से युवती का चेहरा और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह से झुलसे हैं. युवती को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफरदजंग अस्पताल में रेफर किया गया है.
दोनों के बीच हुई थी मारपीट
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना दिल्ली से सटे हुए गुरुग्राम में मौजूद नागरिक अस्पताल की है. यहां नूह की रहने वाली एक 24 साल की युवती अपनी मौसी से मिलने सुभाष नगर इलाके में आई थी. इसी दौरान उसका पीछा करते हुए एक युवक भी सुभाष नगर में पहुंच गया. जिसके बाद दोनों से बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी के दौरान दोनों मारपीट हो गई.
मारपीट के बाद किया ऐसिड अटैक
मारपीट के बाद युवती घायल हो गई और उसे गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. इसी दौरान आरोपी युवक और उसके साथ आई एक युवती ने पीड़िता के ऊपर ऐसिड से अटैक कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल पीड़िता को दिल्ली के सफरदजंग अस्पताल में रेफर किया गया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आ पाई है. युवक और पीड़िता के बीच में किसी बात को लेकर बहस हुई, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक और एक युवती साथ में आए थे और इस वारदात को बेहद तेजी के साथ अंजाम देकर फरार हो गए. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई को शुरू कर दिया है. पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- गावस्कर की ‘फाइनल वार्निंग’! अभिषेक शर्मा को बाहर करने की उठी मांग; क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया
