दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक युवक की जलकर मौत हो गई. युवक ने मरने से पहले अपनी पत्नी और सास के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं उन दोनों ने मृतक के आरोपों को झूठा बताया है.

ससुराल में युवक की जलकर मौत
राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक महिंद्रा पार्क थाना इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई. युवक अपनी पत्नी को लेने से लिए उत्तम नगर से अपनी ससुराल पहुंचा था. बताया जा रहा है कि पहुंचने के कुछ ही देर बाद युवक आग की लपटों से घिरा हुआ दिखाई दिया.
स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचने के कुछ देर बाद युवक चौथी मंजिल से आग की लपटों से घिरा हुआ नीचे उतर रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक जलती हुई हालत में नीचे उतर रहा था और वह बुरी तरह से झुलस गया था. स्थानीय लोगों ने तुरंत ही आग बुझाने की कोशिश की और पानी, कपड़ों की मदद से आग के ऊपर काबू पाया. जब तक लोगों ने आग बुझाई तक तक युवक बुरी तरह झुलस गया था.
युवक ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायल को अस्पताल पहुंचाया. जिसके बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मरने से पहले युवक ने अपनी पत्नी और सास के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. युवक ने बताया कि उन दोनों ने मिलकर तेल डालकर आग लगाई थी. वहीं युवक ने इन दावों को पत्नी और सास ने झूठा बताया है. उन दोनों का कहना कि युवक अपने साथ में तेल और फिनाइल लेकर आया था.
पत्नी-सास को हिरासत में लिया
मृतक की पत्नी और सास का कहना है कि घर पहुंचने पर युवक काफी गुस्से में था और जब दरवाजा नहीं खोला गया तो उसने खुद को आग लगा ली. परिवार इस मामले को आत्महत्या बता रहा है. इस मामले में फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.
यह भी पढ़ें- फिर गरमाया ‘कैश फॉर जॉब’ घोटाला! ED ने नई सरकार को लिखा पत्र; DMK नेता के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग
