उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल्ली पुलिस के एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मृतक की सर्विस पिस्टल को जब्त कर लिया है.
पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली
उत्तर प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपनी ही सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. यह घटना बागपत जिले के दोघट इलाके में एक गांव में हुई है. पिस्टम से गोली लगने के बाद में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल आजमपुर मुलसम का निवासी था.
मृतक का भाई विदेश में करता है नौकरी
खुद को गोली मारने वाले पुलिस कांस्टेबल की पहचान 30 साल के पीयूष के रूप में की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीयूष को उसके पिता की मौत के बाद में 2018-19 में अनुकंपा नियुक्ति कोटे के तहत पुलिस में भर्ती किया गया था. बताया जा रहा है कि पीयूष की अभी तक शादी नहीं हुई थी. पीयूष का बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पीयूष के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव में आया था और उसी शाम को उसने घर पर ही अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली. गोली लगने के बाद में पीयूष को उसके परिजन तुरंत ही गंभीर हालत में बड़ौत के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां हालत खराब होते देख तुरंत ही उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जिसके बाद में दिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की सर्विस पिस्टल जब्त
इस मामले में जांच करते हुए दोघट पुलिस स्टेशन के SHO सूर्यदीप सिंह ने बताया है कि पुलिस ने घटनास्थल पर मौके से पीयूष की पिस्टल को जब्त कर लिया है. हादसे को लेकर पड़ोसियों ने बताया कि शाम के समय पर अचानक से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद में जब पड़ोसियों ने मौके पर जाकर देखा तो पीयूष गंभीर रूप से घायल हालत में मिला. जिसके बाद में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें- अंधेरे में मौत से टक्कर! सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसीं 2 बाइक, 3 लोगों की मौके पर मौत और 3 घायल
