उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अंधेरे में सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही 2 बाइकें घुस गईं. हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिले के निघासन थाना क्षेत्र में सिंगाही रोड पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां रात लगभग 1 बजे के आसपास अंधेरे में चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही 2 बाइकें घुस गईं. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी लोड थी और दोनों बाइकों पर 6 लोग सवार थे.
3 लोगों की मौके पर मौत
इस सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार रहे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर सवार रहे लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक सिंगर कस्बे के निवासी 6 लोग 2 अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर निघासन की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान यह सड़क हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि बाइक सवार आगे चल रहे लकड़ी से लदे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में जाकर घुस गए.
घायलों को किया गया जिला अस्पताल रेफर
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों लोग एक बाइक पर सवार थे. वहां दूसरी बाइक पर सवार लोगों के गंभीर चोटें आई हैं. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच को शुरू कर दिया.
मामले में जांच कर रही पुलिस
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. मामले में पुलिस यह जांच भी कर रही है कि इस हादसे में गलती किसकी थी. हादसे के बाद में पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का काफी बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें- GST विभाग के नोटिस से हड़कंप! गरीब युवक को भेजा 2 करोड़ का टैक्स नोटिस, युवक बोला- मैं 6-7 हजार की नौकरी करता हूं
