हाल ही में एक शो लोगों के बीच काफी चर्चें में दिखाई दिया था. इसमें कई लोगों के बीच चर्चें में रहने वाले बड़े चेहरे दिखाई दिए है. इसी शो में दिव्या अग्रवाल भी है. बता दें कि दिव्या अग्रवाल हमेशा शो और अपनी रिलेशनसिप को लेकर चर्चे में रहती है.
इसी बीच The 50 के शो में एक कंटेस्टेंट ने खुलासा किया हैं कि दिव्या अपने पति अपूर्व पिलगांवकर से शादी के बाद भी अलग रहती है.
दोनों एक दूसरे से अलग रहते हैं
कंटेस्टेंट द्वारा बोली गई यह बात अभी के समय में काफी चर्चा में बनी हुई है. हालांकि, दिव्या अग्रवाल ने अब इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इन सभी बातों को स्वीकार किया है और कहा कि वह दोनों अलग-अलग रहते हैं.
अभी भी गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड की तरह रहते
बता दें कि उन्होंने बातों को मानते हुए यह भी बताया कि क्यों वह दोनों शादी के बाद अलग रहते हैं. दिव्या अग्रवाल ने बताया कि हम दोनों अभी भी गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड की तरह रहते हैं. हम अलग-अलग घर में रहते हैं. वह अपने घर की देखभाल करता है और मैं अपने घर की. दोनों रोजाना चैट पर बात करते हैं. एद दूसरे से डे्टस पर मिलते हैं. सरप्राइज देते हैं. कभी-कभी तो हम एक दूसरे के घर जाकर एक दूसरे को सरप्राइज देते हैं.
उन्होंने कहा कि यह फेज काफी अच्छा है. इससे वह एक दूसरे के साथ बेकार की लड़ाइयों से दूर रहते हैं. यहां हमारे रिलेशनसिप को जिंदा रखता है. हम बेकार की लड़ाई जैसे की गीला टॉवल यहां पर क्यों है या बर्तन यहां क्यों है जैसी पति-पत्नी के झगड़ों से दूर रहते हैं.
ये भी पढ़ें: शंकराचार्य ने किया वाराणसी से गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, 11 मार्च को लखनऊ में होगी जनसभा
