भारत में अभी के समय में कैंसर के केस काफी बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. बात करें कि आखिर क्यों इनके केस में इतनी वृद्धि देखने को मिल रही है. तो इसके पीछे मुख्य कारण आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल है. हालांकि, भारत के लोगों में एक समस्या काफी देखी गई है. दरअसल, यहां पर लोग किसी भी बीमारी का इलाज खुद करने लगते हैं. वह सोचते हैं कि खुद से इलाज करके आराम पा लेंगे. जोकि बिल्कुल गलत हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार लोगों को दर्द से उस समय राहत तो मिल जाती है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता है. वह हर बार उस दवाई को लेकर केवल उसी समय के लिए उसका निवारण करते हैं न कि वह उस बीमारी को जड़ से खत्म करते हैं.
आज हम आपको लेकिन जिस कैंसर के लक्षण बताने वाले हैं. वह आसानी से ट्रीट हो जाने वाला कैंसर हैं. हालांकि, लोगों के बार-बार नजरअंदाज करने की समस्या के कारण यह बढ़ जाता है और उनकी मृत्यु हो जाती है. अगर समय से इसका इलाज करा लिया जाएं. तो आसानी से लोग बच सकते हैं
ये लक्षण बने रहे तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
- इसमें सबसे पहला हैं दांत में दर्द होना. लोगों को लगता हैं कि यह सामान्य है. कई केस में यह अन्य कारण से होता है, लेकिन आपको यह दर्द लगातार बना हुआ है या आपके चेहरे और कान के पास भी यह फैलता जा रहा है. तो इसे इग्नोर न करें. तुरंत डॉक्टर के पास जा कर इलाज करवाएं.
- कई बार आपने गौर किया होगा कि आपके दांत बिना किसी वजह के हिलने लगते हैं. कई केस में दांतों का हिलना बहुत बड़ा संकेत होता है, जिसे लोग नंजरअंदाज कर देते हैं. कई बार जबड़ें की हड्डी के सेल्स में बदलाव के कारण ये संकेत देखने को मिलते हैं.
- अगर आपके जबड़े में सूजन है और उसके कारण दर्द हो रहा है. तो यह काफी सामान्य है. कई बार लेकिन लोग इस इग्नोर कर देते हैं. अगर आपका सूजन बढ़ रहा है या आपको मुंह खोलने में दिक्कत हो रही है. तो तुरंत इसे डॉक्टर को दिखाएं.
- साथ ही कई बार लोग गले में हो रही गांठों को सामान्य सूजन समझते हैं. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर आपको लंबे समय से मुंह के आसपास गांठ की समस्या है. तो उसे तुरंत ठीक करवाएं.
ये भी पढ़ें: धामी सरकार ने 1.11 लाख करोड़ का पेश किया बजट, रोजगार और पर्यटन के साथ कई क्षेत्रों पर किया गया फोकस
