भारत में अभी के समय में पालतू कुत्तों और आवारा कुत्तों के मामलों में काफी तेजी देखने को मिली थी. सभी लोगों में डर का माहौल था. हालांकि, ये कहना भी गलत है कि कुत्ते होते ही आक्रामक है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पालतू कुत्ते मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं. वह उन्हें मेंटल और कई बार डिप्रेशन से भी बाहर निकालते हैं . वहीं, कई कुतें इतने आक्रामक होते हैं कि अपने मालिक को भी काट लेते हैं. कुत्तों को जैसा वातावरण दिया जाता है. वह वैसे ही हो जाते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में एक बात रहती है कि आखिर सबसे खतरनाक कुत्ते कौन से हैं. आइए जानते हैं. बता दें कि इन कुत्तों को पालने के लिए कई जगहों पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है.
पिटबुल
यह दुनिया के बेहद ही खतरनाक कुत्तों में आता है. यह नस्ल अपनी आक्रामकता के लिए लोगों के बीच जाना जाता है. साथ ही इसकी बाइट फोर्स और टेक्निक भी काफी ज्यादा होती है. अगर ट्रेनिंग न दी जाएं तो ये काफी आक्रामक हो सकते हैं.
रॉटविलर
रॉटविलर ब्रीड अपनी ताकत और भारी शरीर के लिए जानी जाती है. ये अपनी बॉडी स्ट्रेंथ साथ ही परिवार के प्रति सुरक्षा प्रवृत्ति के लिए बेहद पसंद किए जाते हैं. हालांकि, इनको भी ट्रेनिंग देना काफी ज्यादा जरूरी होता है.
जर्मन शेफर्ड
जर्मन शेफर्ड सबसे समझदार, टैलेंटेड और बहादुर कुत्तों में से आता है. इनकी इन्हीं प्रवृत्ति के कारण ज्यादातर पुलिस और मिलिट्री में ये देखने को मिलते हैं. इनको उचित ट्रेनिंग देना काफी जरूरी होता है,
डॉबरमैन पिंसचर
ये नस्ल अपने कद और फुर्त्ती के लिए जाने जाते हैं. यह नस्ल हर समय सचेत रहता है.
मास्टिफ
ये कुत्ते अपनी कद-काठी के जाने जाते हैं. हालांकि, इनका कभी भी कुछ कर देने वाला व्यवहार ही आक्रामकता की निशानी होती है.
बॉक्सर
बॉक्सर ब्रीड अपने मजबूत जबड़ों और दांतों के लिए जानी जाती है. अगर इनके व्यवहार को फ्रेंडली नहीं किया गया तो इनमें आक्रामकता देखने को मिलती है.
ग्रेट डेन
ये ब्रीड दुनिया में सबसे खतरनाक ब्रीड में से एक होती है. देखने से ये काफी शांत लगते हैं लेकिन कभी भी कुछ भी कर देते हैं. इन्हीं कारणों की वजह से इन्हें खतरनाक की श्रेणी में रखा जाता है.
बुलमैस्टिफ
इनको इनके साहसी स्वभाव के लिए जाना जाता है. ये अपने कद से बड़े जानवरों से भी बिना किसी डर के लड़ने लग जाते हैं. इसी कारण से इनका व्यवहार काफी खतरनाक माना जाता है.
ये भी पढ़ें: होली पर इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं सॉफ्ट गुलाब जामुन, बाजारों का टेस्ट जाएंगे भूल
