होली का त्यौहार और घरों में मिठाई न बनें, ऐसा तो बिल्कुल भी पॉसिबल नहीं है. रंगों से भरे त्योहार पर लोग जमकर एक दूसरे को कलर लगाते हैं और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सैलिब्रेट करते हैं. ऐसे में एक मिठाई लोगों के बीच काफी ज्यादा पसंद की जाती है. उस मिठाई का नाम गुलाब जामुन है. बच्चे से लेकर बूढ़ें सभी लोग इस मिठाई को बड़े ही चाव से खाते हैं. अगर आप भी इस होली अपने घर मिठाई बनाने की सोच रहे हैं. तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम बिल्कुल सॉफ्ट और मुंह में जाते ही घुल जाने वाले गुलाब जामुन की रेसिपी बताने वाले हैं.
सामग्री
- आपको सामग्री के लिए पहले एक कप मावा लेना है.
- 2 बड़े चम्मच मैदा को डालना है.
- उसमें एक 1 चुटकी बेकिंग सोडा डालना है.
- डेढ़ कप चीनी और डेढ़ कप पानी लेना हैं.
मिश्रण तैयार करें
मावा को ऐसे मसल लें कि उसमें दाने न दिखे. उसके बाद उसमें मैदा और बेकिंग सोडा को डालें. उसके बाद धीरे-धीरे जितनी जरूरत आपको लग रही हो उस हिसाब से दूध मिलाएं. आटे को अच्छी तरीके से गूंथ लें. ध्यान रहें कि आटा न तो ज्यादा सख्त होना चाहिए न ही बिल्कुल गीला.
मिश्रण को थोड़ी देर तक ढककर रखें.
थोड़ी देर बाद बिल्कुल छोटे-छोटे आकर के बॉल्स तैयार करें. एक भी दरार या टूटी हुई बॉल्स नहीं होनी चाहिए.
चाशनी बना कर रखें
एक पैन में चीनी और पानी लें. थोड़े देर बाद उसमें पानी इलायची को डालें. ध्यान रहें कि आंच मध्यम हो.
चाशनी को हल्का पतला रहने देना. पूरी पतली नहीं लेकिन थोड़ी पतली. गैस बंद होने के बाद में गुलाब जल मिलाएं और चाशनी को बॉल्स डालते समय न ही ठंड़ा रखें न तो बिल्कुल गर्म.
इस तरीके से तले कढ़ाई में
- आप तेल में बना रहे हैं या घी में ये आपकी इच्छा है.
- हल्की आंच पर गर्म तेल या घी गर्म करें.
- गर्म होने के बाद गुलाब जामुन को डालें.
- जब तक वह बिल्कुल भूरा न हो जाए. तब तक उसी में हल्की आंच में तले. ध्यान रहें कि बॉल्स जलें न. उन्हें सुनहरा होने पर निकाल लें.
- आंच को मध्यम पर रखने से जामुन अच्छे से पक पाते हैं.
- कढ़ाई से निकालने के बाद गर्म जामुन को चाशनी में डालें. कम से कम 1 या 2 घंटे के लिए ढक्कर चाशनी में रहने दें.
- आपका सॉफ्ट-सॉफ्ट गुलाब जामुन बन कर रेडी है.
प्रो टिप्स
- मावा मुलायम होना चाहिए.
- आंच धीमी होनी चाहिए.
- चाशनी गाढ़ी न रखें.
- बेकिंग सोड़ा ज्यादा नहीं डालना है.
ये भी पढ़ें: बिहार में टला बड़ा रेल हादसा: ड्राइवर की समझदारी से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
