बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पश्चिम चंपारण जिले पर 28 फरवरी दिन शनिवार को लोको पायलट की समझदारी से बड़ा रेल हादसा टल गया है. मामला कुमारबाग रेलवे स्टेशन के कुछ दूर का है. अगर मामले में समझदारी नहीं दिखाई जाती तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था.
लोको पायलट को झटका महसूस हुआ
दरअसल, जैसे ही बगहा–पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, कुमारबाग से बेतिया की ओर रवाना हुई. तो नरकटियागंज और बेतिया के बीच वाले रेलवे ट्रैक पर दो कोच के गुजरते ही लोको पायलट को झटका महसूस हुआ. हालांकि, ड्राइवर ने इस स्थिति को काफी समझदारी और सूझबूझ से संभाला और ट्रेन को रोक दिया. जांच करने पर लोको पायलट और रेल कर्मियों ने पाया कि रेल की पटरी टूटी हुई थी और वह झटका भी इसी कारण से लगा था. समय रहते ट्रेन को न रोकने पर लाखों लोगों की जान सकती थी.
मामले के बाद ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे के लिए पटरी पर खड़ा रहना पड़ा. ट्रेन के इतने देर तक न चल पाने के कारण कई पैसेंजर भी बाहर आकर मामले की जानकारी लेने लगे.
पीडब्ल्यूआई को दी गई सूचना
पीडब्ल्यूआई को घटना की सूचना देने के बाद तुंरत क्षतिग्रस्त ट्रैक को ठीक कराया गया. जैसे ही पटरी को ठीक किया ट्रेन को भी आगे जाने के लिए रवाना कर दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पटरियों के जांच कार्य को शुरू कर दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं हो सके.
ये भी पढ़ें: ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, लाइफ एंजॉय करो’ सीनियर से परेशान हो जूनियर ने की शिकायत: जांच में मिले चौंकाने वाले सामान
