गुरुग्राम पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने नकली फोन पे ऐप के जरिए एक होटल को 6 लाख रुपए की ठगी की थी. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है.
गुरुग्राम से शातिर ठग गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी फर्जी फोन पे और जमी ऐप के माध्यम से होटल संचालक को नकली पेमेंट के स्क्रीन शॉट भेजकर लाखों रुपए की ठगी कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल को भी आरोप के पास से बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की सोहना के रहने वाले पहचान 26 साल के हिमांशु के रूप में की है.
होटल में लिया था कमरा
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी को एक होटल प्रबंधन ने इस मामले की थाना सेक्टर-53 में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में कहा गया था कि युवक ने अक्टूबर साल 2025 से 24 फरवरी 2026 तक उनके होटल में कमरा किराए पर लिया था. जिसके बाद उसने उस कमरे का किराया फर्जी फोन पे और डमी ऐप के जरिए दिया. जिसके बाद आरोपी नकली स्क्रीनशॉट दिखाकर लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दे गया.
यूट्यूब पर देखी थी वीडियो
शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गुरुग्राम के डीएलएफ फेज फाइव से गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद मामले में पूछताछ के बाद पता लगा कि आरोपी माई फेम ऐप पर यूट्यूब चैनल को प्रमोट करने के लिए कमरा करता है. आरोपी ने यूट्यूब पर नकली फोन पे की वीडियो देखी थी. उस वीडियो में नकली ऐप का इस्तेमाल करके दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजते हुए दिखाया जा रहा था.
6 लाख रुपए की ठगी
यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद में आरोपी ने अपने फोन में फोन पे का नकली ऐप इंस्टाल कर लिया. ऐप डाउनलोड करने के बाद उसने अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक एक होटल में कमरा बुक किया और वहां उसने 16 झूठे ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट को होटल मैनेजर को भेजकर लगभग 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है.
यह भी पढ़ें- भारतीय दूतावास ने इजरायल में जारी किया नोटिस, नागरिकों के लिए शुरू की 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन
