मध्य पूर्व में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं. ईरान पर हमला होने के बाद अब उसने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. इस स्थिति को देखते हुए भारत सरकार वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों की चिंता कर रही है. खाड़ी क्षेत्र के देशों में लगभग 93 लाख भारतीय नागरिक रहते हैं.
ईरान ने शुरू की जवाबी कार्रवाई
दुनिया में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के ऊपर हमला किया, जिसके बाद अब ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. तेहरान ने पहले ही वॉर्निंग दी थी कि अगर शहर पर हमला हुआ तो खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों के ऊपर हमला किया जाएगा. जिसके बाद अब ईरान ने सऊदी अरब, UAE, कतर, बहरीन और डॉर्डन समेत खाड़ी के कई देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस और सैन्य ठिकानों के ऊपर हमला शुरू कर दिया है.
भारत लगातार बनाए हुए है नजर
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह वारदात लंबा खिंचता है, तो खाड़ी में बड़े स्तर पर अस्थिरता फैल सकती है. इसका असर वहां रह रहे भारतीयों के ऊपर सीधे तौर पर पड़ेगा. इसको लेकर भारत सरकार लगातार स्थिति के ऊपर नजर बनाए हुए है. देशों के बीच में बढ़ रहे इस सैन्य टकराव के बीच खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय लोगों को लेकर काफी चिंता जताई जा रही है.
खाड़ी देशों में रहते हैं 93 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिक
आपको बचा दें कि नए आंकड़ों के मुताबिक खाड़ी सहयोग देशों में लगभग 93 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिक रहते हैं. जिनमें लगभग 38.9 लाख UAE में, लगभग 26.5 लाख लोग सऊदी अरब, लगभग 10 लाख कुवैत, लगभग 8.3 लाख कतर, 6.6 लाख ओमान में और लगभग 3.3 लाख भारतीय लोग बहरीन में रह रहे हैं. खाड़ी के ये सभी देश उन इलाकों में आते हैं, जहां पर अमेरिका के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं या फिर जो हालिया हमलों की जद में नजर आ रहे हैं.
बहरीन और UAE पर ईरान ने किया हमला
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धामी शहर में धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं. आपको बता दें कि शहर के कुछ इलाकों में धुआं भी दिखाई दिया है. वहीं बहरीन में भी अमेरिकी नौसेना के पांचवी फ्लीट के सेवा केंद्र पर मिसाइल से हमला होने की सूचना आई है. बहरीन के अधिकारियों ने यह पुष्टि की है कि हमले में उसी ठिकाने को निशाना बनाया गया है.
कतर ने मार गिराई ईरानी मिसाइल
ईरान ने कतर के ऊपर भी हमला किया है. कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की एक मिसाइल को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है. इससे साफ नजर आता है कि खाड़ी क्षेत्र के देशों में तैनात अमेरिकी और उसके सहयोगी सैन्य तंत्र पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं. ईरान के एक अधिकारी ने बयान दिया है कि मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका और इजरायल की संपत्तियां ही अब टारगेट हैं. अधिकारी ने कहा है कि इस आक्रामकता के बाद अब किसी तरह की रेड लाइन नहीं बची है और सभी ऑप्शन मेज पर हैं.
यह भी पढ़ें- भारतीय दूतावास ने इजरायल में जारी किया नोटिस, नागरिकों के लिए शुरू की 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन
