राजस्थान के जैसलमेर में सोमवार शाम को आए भीषण तूफान के कारण जिले भर में लगभग 1500 बिजली खंभे गिर गए हैं. जिसके कारण लगभग 200 गांव अंधेरे की आगोश में हैं.

जैसलमेर के 200 गांव अंधेरे में
राजस्थान के जैसलमेर में सोमवार को शाम के समय भीषण तूफान आया है और तेज बारिश हुई है. जिसके कारण डिस्कॉम विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है. भीषण तूफान के कारण जिले भर में लगभग 1500 बिजली के खंभे गिर गए हैं. जिले में 1500 खंभे गिरने के कारण लगभग 200 गांव अंधेरे में समा गए हैं. बड़ी संख्या में गांवों के अंदर ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है.
डिस्कॉम विभाग को 2.5 करोड़ का नुकसान
जानकारी के मुताबिक जैसलमेर में आए तेज तूफान के कारण डिस्कॉम विभाग को लगभग 2.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. आपको बता दें कि बिजली विभाग की व्यवस्थाएं ठप होने के साथ ही पेयजल के ऊपर भी संकट गहराने लगा है. जिले में सोमवार को आए भीषण तूफान के कारण लगभग 200 गांव अंधेरे में समा गए हैं. सम, मोहनगढ़ और चांधन जैसे क्षेत्र तूफान के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.
बिजली का टूट गया संपर्क
आपको बता दें कि खुईयाला, सियाम्बर, सांगड़, चेलक, पोलजी की डेयरी समेत लगभग 200 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से बिजली का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है. जोधपुर डिस्कॉम की टीमें लगातार खराब और क्षतिग्रस्त हुई लाइनों और फीडरों को बहाल करने की कोशिश में जुटी हुई हैं. यह पूरा नुकसान सोमवार शाम को आए भीषण तूफान और बारिश के कारण हुआ है.
24 से 48 घंटें का लगेगा समय
मामले में जानकारी देते हुए जैसलमेर के अधीक्षण अभियंता भैराराम चौधरी ने बताया कि तूफान के कारण लगभग 1500 बिजली पोल गिर गए हैं और कई ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. बताया जा रहा है कि बिजली के पोल गिरने के कारण और तारों के टूटने से 33 केवी और 11 केवी की लाइनें प्रभावित हुई हैं. टीम रात से ही इसको सही करने में जुटी हुई है, जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी बिजली व्यवस्था सामान्य होने में लगभग 24 से 48 घंटों का समय लग सकता है.
यह भी पढ़ें- पटना में NEET छात्रा ने की आत्महत्या! हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव; मोबाइल खंगाल रही पुलिस
