दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रक्षाबंधन से पहले एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, दिल्ली सीएम ने यह ऐलान नहीं बल्कि दिल्ली में रहने वाली बहनों को रक्षाबंधन से पहले तोहफा दिया है. कैबिनेट के दौरान उन्होंने कहा कि जो वादा किया था वह पूरा कर दिया है. 1 अगस्त से दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल शुरू हो जाएगा, जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये महीने में दिया जाएगा. राखी में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल जाएगा.
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर कहा कि ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 अगस्त से पोर्टल शुरू होगा. पात्र बहनें आवेदन कर सकेंगी और प्रक्रिया पूरी करके रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी.’
इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि ‘यह मासिक सहायता कुछ माताओं की दवाइयों के लिए सहायक होगी, कुछ बेटियों की शिक्षा को गति प्रदान करेगी और कुछ परिवारों के दैनिक खर्चों में राहत देगी. यह मात्र आर्थिक सहायता नहीं है बल्कि यह दिल्ली की बहनों के सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के प्रति एक प्रतिबद्धता है.’ सीएम ने अपनी सरकार की तारीफ कर कहा कि हमारी सरकार ने एक और वादा पूरा कर दिया है. सभी बहनों को इसके लिए हार्दिक बधाई हो.
इसके अलावा दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस मौके पर कहा कि ‘रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ₹2,500 प्रति माह की वित्तीय सहायता योजना को मंजूरी दी है. इस योजना का पोर्टल 1 अगस्त से एक्टिव कर दिया जाएगा . एक महिला नेतृत्व के रूप में, मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया है कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पात्र बहनों को पहली किश्त का तोहफा मिल सके.’
ये भी पढ़ें: CJI सूर्यकांत ने जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर उठाए बड़े सवाल, कहा-‘आंदोलन शांत था, फिर हिंसा कैसे हुई?’
