बिहार के युवाओं के लिए सरकार की तरफ से सुनहरा मौका निकाला गया है. दरअसल, सरकार ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की घोषणा की है. बता दें कि यह आवेदन 1 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है. उम्मीदवारों को सलाह हैं कि जल्द से जल्द इसको भर ले नहीं तो अंतिम तारीख पर साइट के क्रेश होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
किन पदों पर भर्ती
बता दें कि भर्ती पटना के हाई कोर्ट में (ग्रुप-सी) टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर जारी की गई है. वह लोग जो तकनीकी या कंप्यूटर से संबंधित काम से रुचि करते हैं, उनके लिए यह काफी अच्छा मौका है. भर्ती कुल 53 पदों पर की जा रही है. बात करें इस आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है. साथ ही आरक्षित वर्गों को इसमें छूट दी गई है.
योग्यता
बात करें शैक्षणिक योग्यता की तो आपके पास नीचे दिए गए विषय में से एक डिप्लोमा या आईटीआई होना जरूरी है. साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त या अच्छे कॉलेज से डिग्री ही मानी जाएगी.
कंप्यूटर साइंस
इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रॉनिक्स
कम्युनिकेशन
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग- 1100 रुपये
SC/ST वर्ग- 550 रुपये
कितनी मिलेगी सैलरी
बता दें कि चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 29,200 रुपये से लेकर 92,300 दिया जाएगा. साथ ही सरकारी भत्ते भी अलग से मिलेगा.
ऐसे करें आवेदन
आपको सबसे पहले Patna High Court की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
उसके बाद में Recruitments वाले ऑप्शन पर क्लिक करके संबंधित फार्म वाले भर्ती को खोजे. सेक्शन पर क्लिक करने के बाद में आपको पहले लॉगिन करना होगा और फिर फार्म को भरना होगा. सभी दस्तावेजों और जानकारियों को भरने के बाद में फॉर्म सबमिट कर दें. फीस लास्ट में जमा करें और फार्म की छायाप्रति अवश्य निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: बस्ती में गैस की किल्लत का अनोखा मंजर! सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर लगा ली मच्छरदानी; सड़कों पर सो रहे लोग
