गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता ने एक प्लॉट खरीदा था, लेकिन फर्जी डॉक्यूमेंट्स की मदद से उस प्लॉट को बेच दिया गया. इस आरोप में पुलिस ने एक डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (DETC) को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने DETC को किया गिरफ्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में एक डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर (DETC) को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि DETC ने नकली डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करके करोड़ों रुपए को प्लॉट को बेचा है. जानकारी के मुताबिक इस मामले में आरोपी महिला अधिकारी सरोज देवी को गुरुग्राम पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग टूम ने पंजाब के जीरकपुर में गिरफ्तार किया है.
1.70 करोड़ का था हिस्सा
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर 55 की निवासी सरोज देवी ने रियल एस्टेट फर्म, सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ में मिलकर एक नकली आवंटन पत्र को तैयार किया था. जिसके बाद में इसी के आधार पर एक प्लॉट की कन्वेयंस डीड रजिस्टर कराई और प्लॉट को खुद के और अपनी पार्टनर राजबाला के नाम पर रजिस्टर करवा लिया था. अधिकारी का कहना है कि वह प्लॉट अब किसी और को 3.40 करोड़ रुपए में बेच दिया है और उसमें उसका हिस्सा लगभग 1.70 करोड़ रुपए का था.
साल 2004 में बुक किया था प्लॉट
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों का कहना है कि 16 फरवरी साल 2024 को दिनेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था, कि उसके पिता ने सनसिटी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से गुरुग्राम के सेक्टर 54 में एक प्लॉट बुक किया था. प्लॉट का आवंटन पत्र उन्हें साल 2004 में मिला था और साल 2005 में उन्हें प्लॉट का पजेशन लेटर दिया गया था.
साल 2013 में हो गई थी पिता की मौत
शिकातकर्ता ने बताया कि साल 2013 में उसके पिता की मौत हो गई थी. जिसके बाद में उसे कंपनी से स्टाम्प ड्यूटी और बाकी की फीस के संबंध में एक पत्र मिला था. जिसके बाद में उसने कंपनी को अपने पिता की मौत के बारे में बताया और अपनी मां के नाम पर प्लॉट ट्रांसफर करने को कहा था, लेकिन किसी कारण से प्लॉट ट्रांसफर नहीं हो पाया था. जिसके बाद साल 2023 में उसने देखा कि प्लॉट पर काम कर रहा था.
DETC को कोर्ट में किया जाएगा पेश
जानकारी के मुताबिक राजबाला और सरोज ने 26 जुलाई 2021 में एक नीना चालवा नाम की महिला को 3.40 करोड़ रुपए में प्लॉट को बेच दिया था. शिकायत के बाद में साल 2024 में सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में DETC के साथ में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. हालांकि अभी के समय में उस प्लॉट के ऊपर नीना चावला का कब्जा है और उन्होंने वहां पर तीन मंजिला हवेली बनाकर खड़ी कर दी है. पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार DETC को अदालत में पेश करने के बाद में पुलिस रिमांड पर लाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- मामूली विवाद पर हुई खौफनाक वारदात! कनॉट प्लेस में युवक के ऊपर हुए कई वॉर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
