हरियाणा में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET ग्रुप D भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. कई उम्मीदवार ग्रुप D सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे.
बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख निकट है. 3 जुलाई 2026 तक ही आवेदक फॉर्म को भर सकते हैं. इसी कारण से लोगों को सलाह है कि वह जल्द से जल्द फार्म को भर लें. आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है.
योग्यता
उम्मीदवार के पास में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास करना अनिवार्य है.
10वीं तक हिन्दी और संस्कृत होना जरूरी.
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए.
वहीं, न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन करने से तैयार करें दस्तावेज
आपके पास 10वीं की मार्कशीट होनी जरूरी
पासपोर्ट साइज फोटो
पहचान पत्र
हस्ताक्षर
ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों का होना जरूरी.
आवेदकों को सलाह दी गई है कि वह आवेदन करने के बाद में उसका प्रिंटआउट अवश्य निकलवा लें.
आवेदन फीस
पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उनकी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करना जरूरी
वह व्यक्ति जिसने CET ग्रुप C के लिए आवेदन किया था, उसे दोबारा फीस जमा नहीं करनी होगी.
ये भी पढ़ें: अब ब्रेकअप करवाने के भी मिलेंगे पैसे! Work From Home के साथ 2.8 लाख सैलरी, Chief Breakup Officer की निकली वैकेंसी
