वह उम्मीदवार जो अकाउंट्स और फाइनेंस सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देखा रहे हैं तो उनके लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, IFFCO ने Trainee (Accounts) के पदों के लिए भर्ती शुरू की है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर ले. भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 15 अप्रैल तक ही लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
इस तरह करें आवेदन
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. ( aavedan.iffco.coop/iffcorecruitment/)
इसके बाद में आपको होपमेज पर Trainee (Accounts) Recruitment वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
लिंक के खुलने के बाद में उसमें अपनी सारी जानकारी को भरे. ध्यान रहे कि आपने सभी दस्तावेजों को सही-सही अपलोड किया हो.
फार्म को सबमिट करने के बाद में एक छायाप्रति जरूर निकलवा लें.
योग्यता
उम्मीदवार का CA (Intermediate) पास होना अनिवार्य
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation
60% अंक होना अनिवार्य
उम्र सीमा
अधिकतम आयु – 30 वर्ष
SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
हालांकि, उम्मीदवारों को बता दें कि उनकी पोस्टिंग कही भी हो सकती है. भारत के किसी भी कोने में पोस्टिंग की जा सकती है. वहीं, ट्रेनिंग में 48000 रुपये और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद में 40000 से 75000 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: प्रेम विवाह के बाद परिवार से दूरी नहीं सह पाई युवती, उठाया खौफनाक कदम
