रॉकस्टार मूवी लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मूवी है. सालों पहले रिलीज हुई यह मूवी आज भी लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. यह फिल्म अपनी प्रेम कहानी ही नहीं बल्कि गानों के लिए भी काफी पसंद की जाती है.
हालांकि, लोगों से आपने कभी न कभी यह जरूर सुना होगा कि इम्तियाज अली हर मूवी में लोगों को लव स्टोरी पूरी नहीं होने देते हैं. साथ ही वह किसी न किसी की मूवी के अंत में डेथ करवा देते हैं.
मूवी में हीर को मारना नहीं चाहते थे
इसी बीच इम्तियाज अली ने लोगों के बीच मूवी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, इम्तियाज अली का कहना है कि वह रॉकस्टार मूवी में हीर को मारना नहीं चाहते थे, बल्कि जिंदा रखना चाहते थे. मूवी की स्क्रिप्ट में उन्होंने हीर को जिंदा रखा हुआ था. हालांकि, मूवी बनाते समय एक बड़ी दिक्कत आ गई थी.
स्क्रिप्ट खोने की वजह से बदला एंड
उन्होंने कहा कि मैंने मूवी की पूरी स्क्रिप्ट लिख रखी थी, लेकिन मुझे बहुत साल बंद मूवी को बनाने का मौका मिला था. जब मैंने स्क्रिप्ट को खोजा. तो वह खो गई थी. मैंने उसे ढूंढने की बहुत ही ज्यादा कोशिश की थी, लेकिन फिर भी मुझे वह नहीं मिली थी.
इसी कारण से जब मूवी को उन्होंने दोबारा से लिखा तो मूवी धीरे-धीरे अलग रुट पर जाने लगी थी. जिस समय वह दोबारा से मूवी की स्क्रिप्ट लिख रहे थे, उस समय उनके दिमाग में पंजाब की फेमस लव स्टोरी हीर-रंझा थी. वह उस मूवी से काफी प्रेरित थे.
इसी लिए जब दोबारा से मूवी की स्क्रिप्ट लिखने लगे, तो हीर की लास्ट में मौत हो जाती है. इंस्पायर होने की वजह से ही मैंने लड़की का नाम उसमें हीर रखा हुआ था.
ये भी पढ़ें: पति की आंखों में झोंक दी मिर्च, प्रेमी संग फरार हो गई महिला, 15 दिनों बाद घर लौटकर की मारने की कोशिश
