अमेरिका और इजरायल से चल रही जंग के बीच ईरान की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेखरची ने मुस्लिम देशों से इजरायल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है.
मुस्लिम देश एक साथ आएं
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग लगातार नए मोड़ों पर जाती जा रही है. इसी बीच अब ईरान की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेखरची ने मुस्लिम देशों से इजरायल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है. ईरान के सरकारी चैनल प्रेस TV के मुताबिक, शेखरची ने कहा है कि मुस्लिम देशों को ईरान के लोगों के ऊपर भरोसा जताना चाहिए और पूरी मुस्लिम दुनिया की एकता के लिए साथ में आना चाहिए.
इस्लामी देशों को साथ खड़ा होना होगा
अमेरिका और इजरायल से जंग के दौरान उन्होंने मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की है. शेखरची ने कहा है कि अमेरिका और जायोनी ताकतों के खिलाफ इस्लामी देशों को एक साथ मिलकर खड़ा होना होगा. उन्होंने कहा कि मुस्लिम देशों की एकजुटता ही इस्लामी दुनिया को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है. जनरल शेखरची का यह बयान उस समय आया है, जब मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं.
अमेरिका-इजरायल को चुकानी होगी हर खून की कीमत
आपको बता दें कि शेखरची से पहले ईराम के खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वाटर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने भी टीवी पर संबोधन दिया था, इस दौरान उन्होंने कहा था कि इजरायल और अमेरिका को हर खून की कीमत चुकानी होगी. उन्होंने वॉर्निंग दी थी कि युद्ध में हुए नुकसान का बदला जरूर लिया जाएगा. इस दौरान जोल्फाघरी ने बताया कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के 3 विमानों को हाल ही में मारकर गिराया है.
दुश्मनों के 112 ड्रोन मार गिराए
जोल्फाघरी ने बताया कि मारकर गिराए गए 3 विमानों में 2 MQ-9 ड्रोन फिरोजाबाद और बंदरअब्बास के पास गिरे हैं, वहीं एक दूसरा विमान तबरीज के आसमान में खत्म किया गया है. उन्होंने बताया है कि अभी तक ईरान ने दुश्मनों के कुल 112 ड्रोनों को मार गिराया है. इन ड्रोन में लड़ाकू ड्रोन, निगरानी वाले ड्रोन और आत्मघाती ड्रोन शामिल हैं. अब ब्रिगेडियर जनरल अबोलफजल शेखरची ने मुस्लिम देशों से इजरायल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है.
यह भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट से निकले भारत के जहाज! इंडियन नेवी कर रही दोनों की निगरानी, जानें कब पहुंच जाएंगे भारत
