मेरठ क्राइम ब्रांच ने GST फ्रॉड का खुलासा करते हुए पंजाब के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों ने सरकार को फ्रॉड करके लगभग 7 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
मेरठ क्राइम ब्रांच ने किया GST फ्रॉड का खुलासा
उत्तर प्रदेश में क्राइम ब्रांच ने GST फ्रॉड का खुलासा किया है. मेरठ क्राइम ब्रांच ने करोड़ों रुपयों के GST फ्रॉड का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इन दोनों आरोपियों ने फर्जी फर्मों के जरिए लगभग 70 करोड़ रुपए का फर्जी लेन-देन दिखाया. इसी तरह ने इन्होंने सरकार को लगभग 7 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया. इनके खिलाफ थाना बहसूमा में एक मामला दर्ज हुआ था.
7 करोड़ रुपए का GST फ्रॉड
पुलिस ने GST फ्रॉड का खुलासा करके पंजाब के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बहसूमा थाना में एक केस दर्ज हुआ था, जिसकी जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ में फर्जी कंपनियां बनाईं और उन्हीं के जरिए लगभग 7 करोड़ रुपए का GST फ्रॉड किया. मामले की शुरुआती जांच में कुळ फर्जी लेन-देन को लगभग 69 करोड़ 99 लाख रुपए के आसपास दिखाया गया.
पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह और धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है. दोनों आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले हैं. पुलिस ने एक मंडी गोविंदगढ़ के अमलोह रोड पर मौजूद ऑफिस से मुखबिर की सूचना और लोकेशन के आधार पर दोनों को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच में सामने आया कि दोनों ने बिना वास्तविक माल या सेवा की आपूर्ती के फर्जी बिलों को जारी करके इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया.
2 लैपटॉप और 4 मोबाइल बरामद
दोनों ने फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए कंपनियां बनाईं और GST रिटर्न में कम बिक्री को दिखाकर टैक्स की कीमत घटा दी. इसी के साथ गलत HSN कोड का इस्तेमाल किया और फर्जी ई-वे बिल भी तैयार किए. दोनों ने कागजों में निर्यात को दिखाकर GST रिफंड लिया. पुलिस ने दोनों के पास से 2 लैपटॉप और 4 मोबाइल बरामद किए हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ करके संभावित सहयोगियों की जानकारी भी इकट्ठा कर रही है.
यह भी पढ़ें- शादी समारोह से किया 8 साल की बच्ची को किडनैप, खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
