भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक पर्व होली है. ये बुराई पर अच्छाई की जीत के कारण लोगों के बीच मनाया जाता है. हालांकि, त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक देता है लेकिन समाज में अभी भी होली के नाम पर लड़कियों के साथ कई सारे शर्मनाक हरकतों को अंजाम दिया जाता है. जहां एक तरफ रंग लगा कर लोग दुनिया में सकारात्मकता को फैलाते हैं. तो वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं कि इस त्यौहार का फायदा उठाकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और उनको उनकी बिना मर्जी के छूते हैं.
हालांकि, ऐसे में अगर इन शर्मनाक हरकतों को अंजाम देने वाले लोगों से कुछ कहा जाएं. तो उनका सीधा ऊतर यहीं होता है कि ‘बुरा न मानो होली’ है. आज हम आपको ऐसे ही लोगों से कैसे निपटा जाएं, उसके बारे में बताने जा रहे हैं.
हुड़दंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई
कई लड़कियों को नहीं पता कि आप ऐसे हुड़दंग लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं. दरअसल, ऐसे लोगों के खिलाफ IPC की धारा 354 डी के तहत कार्रवाई की जा सकती है. ये धारा तब लगाई जाती है जब लड़की के मना करने पर भी उससे बार-बार बात करने की कोशिश करना या उसका पीछा किया जाता है. हालांकि, होली के समय में आपके साथ जबरदस्ती करने पर भी इन धारा का प्रयोग किया जा सकता है. ऐसी कई धारा है जो महिला के साथ जबरदस्ती करने पर प्रयोग की जा सकती है. इसलिए ऐसे हुड़दंग से डरे नहीं और कठोर कार्रवाई करें.
अगर आपको कोई पीकर बार-बार गालियां दे रहा है. तो ऐसे में भी भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के तहत में कार्रवाई हो सकती है. आपको अपशब्द देने का अधिकार या आपकी सम्मान पर ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी पर नहीं होता है.
यहां पर दी गई जानकारी विशेषज्ञ और रिसर्च पर है. किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें. इसको मेडिकल सलाह के रूप में न लें.
