आज के समय में युवाओं की मजबूत बाइकों की लिस्ट में रॉयल इनफिल्ड की Classic 350 और JAWA 42 दोनों ही सबसे ऊपर आती हैं. दोनों बाइकें युवाओं के बीच में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं. अगर आप भी रेट्रो स्टाइल के साथ में मजबूत इंजन वाली बाइक लेने का सच रहे हैं, तो ये दोनों बाइकें आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं. आज हम आपको इन दोनों बाइकों के बीच के अंतर को अच्छे से समझाएंगे.
दोनों मोटरसाइकिलों की क्या है कीमत?
अगर आप कोई दमदार बाइक लेने का मन बना रहे हैं, तो Classic 350 और JAWA 42 दोनों ही आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं. अगर इन दोनों बाइकों की कीमत की बात करें तो, Classic 350 के मुकाबले Jawa 42 ज्यादा सस्ती हो सकती साबित हो सकती है. Jawa 42 बाइक की एक्स-शोरूम कीमत की शुरुआत लगभग 1.59 लाख रुपए से होती है और लगभग 1.85 लाख रुपए तक जाती है. वहीं अगर बात करें Classic 350 की तो, इसकी कीमतों की शुरुआत लगभग 1.82 लाख रुपए से शुरू होती है और 2.17 लाख रुपए तक पहुंचती है.
दोनों की परफॉर्मेंस और इंजन में कौन है आगे?
आपको बता दें कि JAWA 42 में 294.72cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाता है. यह इंजन आपको लगभग 27 PS से ज्यादा पावर और लगभग 27 Nm के आसपास टॉर्क देता है. JAWA 42 का इंजन स्पोर्टी फील और तेज रिस्पॉन्स के लिए जाना जाता है. वहीं अगर Classic 350 के इंजन की बात करें तो, इसमें 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मौजूद होता है. यह इंजन लगभग 20 PS पावर और 27 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक के इंजन की ताकत तेज स्पीड से ज्यादा स्मूद और रिलैक्स्ड राइड में नजर आती है.
जेब पर कौन कितना असरदार?
अगर आप रोज चलाने के लिए और लंबे सफर के लिए बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो आपकी जेब पर Jawa 42 ज्यादा असर डाल सकती है. Jawa 42 लगभग 32 से 25 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो Classic 350 के मुकाबले थोड़ा कम नजर आता है. वहीं माइलेज के मामले में Classic 350 आगे नजर आती है. यह बाइक लगभग 35 से 40 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है.
किसमें कितने फीचर्स?
बुलेट 350 को पारंपारिक और मजबूत ढंग से डिजाइन किया गया है. इसी के साथ इसका सर्विस नेटवर्क भी काफी व्यापक है. इसमें मौजूद डुअल-चैनल ABS और इसकी आरामदायक सीट इसे लंबी दूरी के लिए काफी अच्छा ऑप्शन बनाती है. वहीं अगर बात करें Jawa 42 की तो यह बाइक हल्की फील और कई आकर्षक रंगों के ऑप्शन के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लिच जैसे मॉडर्न फीचर्स के साथ में आती है. इस बाइक का डिजाइन और स्टाइल युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आता है.
यह भी पढ़ें- Toyota का जलवा बरकरार! जल्द ही आने वाली हैं 2 नई भौकाली SUV, 2030 तक लॉन्च होंगे 15 नए मॉडल
