समाज में दो तरीके के लोग है. एक तो वह लोग है जो अवारा कुत्तों की आजादी के पक्ष में है. दूसरे वह लोग जो उन्हें कई और यानी शेल्टर भेजना चाहते हैं. हालांकि, ये बात को भी नदरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि कैसे दिन प्रतिदिन कुत्तों के काटने के मामले में तेजी देखी जा रही है. एक बार एक घटना ने लोगों के मन में चिंता डाल दी है कि क्या सच में कुत्तों को खुले में रखना सही हैं.
5 कुत्तों ने किया अटैक
दरअसल सोशल मीडिया में सोसायटी में लगे हुए कैमरा की फुटेज काफी ज्यादा वायरल हो रही है. दरअसल, क्लिप में एक बच्चा बाहर स्कूल ड्रेस पहन कर आया रहता है. जैसे ही वह कुछ दूरी चलता है तुरंत वह एकदम से पीछे मुड़ जाता है. जैसे ही बच्चा पीछे की तरफ मुड़ता है कि वहां मौजूद 5 कुत्ते उस पर झपट पड़ते हैं. बच्चा इतना डर जाता है कि वह वहां डर के मारे गिर जाता है.
युवक ने समय रहते बचाई जान
हालांकि, गनीमत ये रही कि पास में ही मौजूद एक शख्स तुरंत अपनी चप्पल को उतार बच्चे को बचाने के लिए आ जाता है. अगर समय पर व्यक्ति नहीं आता तो बच्चे को काफी ज्यादा चोट लग सकती थी.
सोशल मीडिया में छिड़ी जंग
सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डॉग लवर और उनके तादाद को निंयत्रण करने वाले लोगों में कमेंट सेक्शन में बोलचाल का युद्ध शुरू हो गया. कई लोगों ने कुत्तों के कई और छोड़ आने की बात की, तो वहीं कुछ लोग कहते नजर आए कि आखिर सारे कुत्ते के काटने के मामले सोसायटी वाले इलाके में ही क्यों होते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘बुरा न मानो होली है’ की आड़ में छेड़छाड़ करने वाले हुड़दंगियों से ऐसे करें निपटारा, जाना पड़ेगा जेल!
