यूपी के मिर्जापुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसने स्वास्थय सेवाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल, यहां के मंडलीय अस्पताल में मोर्चरी में रखे हुए एक शव को चूहों द्वारा कुतरने की खबर सामने आ रही है. जैसे ही इनकी खबर मृत शव के परिवार वालों की मिली उन्होंने गुस्से में मॉर्च्युरी हाउस के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है.
8 मार्च के दिन लाया गया था शव
दरअसल मिर्जापुर का मंडलीय चिकित्सालय में 8 मार्च के दिन पर बस्ती तरकापुर के निवासी अभिषेक का मृत शव आया था, जिसके बाद उसे मोर्चरी में रखवाया गया था. जानकारी के अनुसार अभिषेक की मौत आत्महत्या करने के कारण हुई थी. हालांकि, चूहे के शव को कुतरने की बात के साथ एक और खबर सामने आ रही है. दरअसल, परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उनसे बार-बार बर्फ लाने के लिए बोला जा रहा था. उन्होंने बताया कि मोर्चरी मे रखा फ्रीजर खराब है. इस खबर की सूचना जैसे ही अस्पताल प्रशासन को मिली. वह तुंरत मौके पर पहुंच गए. उन्होंने इसमें शामिल सभी कर्मचारियों की लापरवाही के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिन किशोर ने पूरे मामले की जांच और कर्मचारी की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.
अस्पताल प्रशासन करेगा मामले में सख्ती
बताया जा रहा हैं कि परिवार वाले जब मंगलवार को शव लेने के लिए गए थे, तो उसनें से मांस के टुकड़े गायब थे. चूहों ने शव को को इतनी बुरी तरीके से काटा था कि कमर पर पूरा छेद हो गया था. कमर के साथ हाथ से भी मांस कटा हुआ था. हालांकि, अस्पताल प्रशासन मामले से सख्ती से कार्य करते हुए दिखाई दे रही है. साथ ही परिवार वालों के आरोपों पर लापरवाह कर्मचारियों के लिए एक समिति का गठन किया गया है.
