उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 64 में फुटपाथ पर पहने वाले 2 दोस्तों में 1500 रुपयों को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
1500 रुपए के चलते की दोस्त की हत्या
उत्तर प्रदेश के नोएडा से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. नोएडा के सेक्टर 64 में 1500 रुपए के चलते विवाद हो गया. जिसके बाद इस विवाद ने एक युवक की जान ले ली. जानकारी के मुताबिक फुटपाथ पर साथ में सोने वाले 2 दोस्तों के बीच में 1500 रुपयों को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी.
पत्थर से किया हमला
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद में आरोपी ने पहले युवक के सिर पर पत्थर से हमला किया और उसकी हत्या करने के बाद में शव को पास के नाले में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान रविंद्र और आरोपी की पहचान राहुल के रूप में की गई है.
नाले में दे दिया धक्का
पुलिस ने बताया कि दोनों सेक्टर 64 के इलाके में फुटपाथ पर सोते थे और दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी जिंदगी जीते थे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में 1500 रुपए के लेनदेन के कारण विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन दोनों के बीच में इसी बात को लेकर विवाद हुआ और राहुल ने रविंद्र के सिर में पत्थर मार दिया, जिसके बाद वह घायल हो गया. जिसके बाद आरोपी ने उसे नाले में धक्का दे दिया. नाले में पानी होने के कारण उसकी मौत हो गई.
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
सुबह जब लोगों ने रविंद्र का शव पानी में तैर रहा था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. जिसके बाद पता लगा कि युवक के दोस्त राहुल ने इस वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- सोनभद्र में IT की हाईटेक रेड….घेरे में सपा नेता इस्तियाक खान, खनन कारोबार में हड़कंप
