होलाष्टक को हिदूं मान्यता के अनुसार काफी महत्व दिया जाता है. दरअसल, मान्यताओं के अनुसार इसी समय में हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को दुख दिया था. 8 दिनों तक चलने वाला ये समय होलिका दहन के दिन पर खत्म होता है. बता दें कि ये समय जितना मान्यता रखता है उतना ही इस समय को अशुभ समय माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इन दिनों किसी भी तरीके के शुभ कार्यों यानी की मांगलिक कार्यों को करना अशुभ माना जाता है. आइए आपको बताते हैं कि किन कामों को करना इस समय में हिंदू धर्म के अनुसार अशुभ माना जाता है.
इन कामों को करना अशुभ
होलाष्टक 24 तारीख से शुरू हो चुका है और 3 मार्च को खत्म होगा. इस समय में नया बिजनेस शुरू करने से लोगों को मना किया जाता है. साथ ही शादी, सगाई और मुंडन जैसे कोई भी खुशी के कामों को करना अशुभ माना जाता है. अगर आप नया घर, गाड़ी या कुछ भी नया खरीद रहे हैं. तो ये करने से बचे. इस समय ये काम अशुभ होते हैं.
कोशिश करें कि इस समय में आप किसी तामसिक चीजों को न करें. मान्यता है कि इस समय में तामसिक चीजें करना सही नहीं माना जाता है.
इन कामों को करना माना जाता है अच्छा
होलाष्टक के दिन पर भगवान विष्णु और शिव की पूजा याचना करना बेहद ही शुभ माना जाता है. भगवान की पूजा और मंत्रों का जाप करते रहें.
साथ ही दान पुण्य के कामों से पीछे नहीं हटना चाहिए. हमेशा ऐसे कामों को करना चाहिए. इस समय में ये काम लोगों के लिए और ज्यादा शुभ होते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है. बता दें कि thetruth24 किसी भी प्रकार की जानकारी एवं मान्यताओं की पुष्टि नहीं कर रहा. किसी भी जानकारी एवं मान्यता से पहले उसके विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें.
ये भी पढ़ें: ‘द केरल स्टोरी 2’ पर कोर्ट की सख्ती, केरल हाईकोर्ट ने उठाए सेंसर बोर्ड पर सवाल: रिलीज पर लगी रोक!
