पिछले साल लोगों के दिलों में घर बनाने वाली द केरल स्टोरी 1 के बाद अब द केरल स्टोरी 2 जल्दी ही रिलीज होने वाली थी. ऐसे में एक और खबर सामने आ रही है. हालांकि, कई लोगों को यह पहले ही पता था कि ये मूवी विवादों में घिरेगी ही. दरअसल, द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.
मूवी को सर्टिफिकेट देना गलत
फिल्म के रिलीज होने से पहले ही मेकर्स को बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. केरल हाईकोर्ट ने कहा कि सेंसर बोर्ड बिना कोई दिमाग लगाए ही मूवी को सर्टिफिकेट दे चुका है. साथ ही प्रमाणन देते हुए भी सेंसर बोर्ड द्वारा दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया है. मूवी के कई दृश्य सामाजिक सोहार्द को बनाए रखने वाले नहीं है.
कोर्ट ने कहा कि देखने में ऐसा लग रहा है कि CBFC ने भी इन नियमों का पालन ढंग से नहीं किया है, जिसके बाद विपुल शाह ने कहा है अब केरल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही अपील करने वाले हैं.
नही होगी रिलीज!
बुधवार को हुई केरल हाईकोर्ट में जस्टिस बेचू कुरियन की सुनवाई में सिंगल-जज बेंच ने द केरल स्टोरी को पर्दें पर रिलीज होने से रोक लगाने की अर्जी दी थी. उस समय अर्जी मपिटीशनर, केंद्र सरकार और फिल्ममेकर्स के बीच में काफी विवाद भी देखना को मिला था.
जल्द से जल्द फिल्म के रिलीज की मांग फटकार
कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने अर्जेंट रूलिंग यानी की जल्द से जल्द फिल्म के रिलीज की मांग की है.
प्रोड्यूसर्स ने कहा कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट भारत के साथ अन्य देशों में भी फिक्स है. रिलीज डेट के फिक्स होने के कारण उन्होंने कई कंपनियों को फिल्म रिलीज करने का वादा किया हुआ. उन्हें पूरा करने के लिए उन्होंने अर्जेंट रूलिंग की मांग की है.
हालांकि, इसके बाद जस्टिस बेचू कुरियन ने जबाव देकर कहा कि किसी भी तरीके की जल्दबाजी में फैसला लेने के लिए ‘कोर्ट को घेरने’ की कोशिश न की जाएं. आर्डर पास करने से पहले सभी तथ्यों की जांच की जाएंगी. सभी के दलीलों को सुनने के बाद कोई अहम फैसला लिया जाएगा. साथ ही बेंच ने CBFC के सर्टिफिकेशन के फैसले पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म को U/A क्यों दिया गया है? अगर आपने फिल्म को सर्टिफिकेट देना था तो A दे देते. हालांकि, अब देखना यह है कि फिल्म कब रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: झारखंड में भीषण सड़क हादसा! गैस लाइटर से भरे ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, एक व्यक्ति की मौत और 3 वाहन जलकर खाक
