सलमान खान के काला हिरण केस पर बनी ब्लैकबक अभी के समय काफी विवादों से गुजर रही है. दरअसल, हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें कई सेलेब्स दिखाई दे रहे हैं. इसी फिल्म में वकील का रोल निभाने वाले एक्टर गोविंद नामदेव ने फिल्म के डायरेक्टर पर आरोप लगाया है. बता दें कि एक्टर गोविंद नामदेव सलमान खान के साथ फिल्म बना चुके है. वह उनके काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं.
अंधेरे में रख बनाई फिल्म
गोविंद नामदेव ने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था. अंधेरे में रखकर उनसे यह फिल्म शूट कराई गई थी. बाद में ट्रेलर देखा, तब उन्हें पता लगा कि यह फिल्म सलमान खान के खिलाफ में बनाई गई है. अगर उन्हें इसकी जानकारी होती, तो वह इस फिल्म का कभी हिस्सा बनते ही नहीं. सलमान उनके अच्छे दोस्त है. वह उनके साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं.
जीभ पर खून है…
गोविंद नामदेव को आरोपों को सुन अमित जानी ने उनको खरी कोटी सुनाई है. उन्होंने लगाए गए आरोपों पर कहा कि ‘एक एक्टर की रीढ की हड्डी इतनी ज्यादा कमजोर हैं कि वह एक मीटर की जीभ निकाल सुपरस्टार के पैरों की धूल चाटने में लगा है. 1998 से लेकर 2018 तक जो काला हिरण केस जोधपुर अदालत में चल रहा है, शूट के दौरान में पूरी स्क्रिप्ट पढ़ाई गई. तीन दिन तक अदालत में वकील बन पूरी स्क्रिप्ट के साथ शूट किया. उसे यह नहीं पता कि जीभ पर खून है और टायर पर हिरण के बाल चिपके हुए है. इतने बड़े आर्टिस्ट को बिना स्क्रिप्ट के तो काम करवाया नहीं होगा. उन्होंने अगले पार्ट का भी एग्रीमेंट साइन किया हुआ है. उन्होंने शूट के दौरान कई डॉयलॉग बोले हैं. अब ये डॉयलॉग वह खुद बोल रहे या कोई जिन बोल रहा है? गुमराह और चीटिंग के आरोप लगे हैं, क्या उनसे सारे डॉयलॉग गनपॉइंट पर खड़े कर बुलवाए गए है.
सलमान खान की टीम ने लिया लीगल एक्शन
उन्होंने गोविंद नामदेव पर लीगल एक्शन लेने की बात की है. उनका कहना हैं कि उनकी इन बातों से प्रोडक्शन हाउस को बदनामी झेलनी पड़ी है. साथ ही काफी नुकसान हुआ है. वह उन्हें नोएडा कोर्ट में आने पर मजबूर करेंगे.
दरअसल, ब्लैकबक मूवी का ट्रेलर आने के बाद सलमान खान और उनकी प्रोडक्शन टीम ने सभी फिल्म से संबंधित सामग्री को हटाने बोला है. उनका कहना हैं कि यह फिल्म उनके केस को प्रभावित कर सकती है. साथ ही उनकी छवि को भी खराब करेंगी.
ये भी पढ़ें: Bihar Coaching Controversy: तेज प्रताप यादव आए समर्थन में… कहा फैजल खान की भूमिका की जांच हो
