नाना पाटेकर बॉलीवुड के बड़े और नामी एक्टर में से एक है. आज भी उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड मिलते है. कई लोग उनके दीवाने है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से एक- एक कैरेक्टर में अलग ही जान डाली है. हालांकि, इसी बीच एक एक्ट्रेस के दिए इंटरव्यू से बड़ा खुलासा हुआ है.
दरअसल, एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर को थप्पड़ मारने की बात की है. हालांकि, उन्होंने नाना पाटेकर जैसे दिग्गज एक्टर को थप्पड़ मारने के पीछे के कारणों को भी बताया है. आइए जानते हैं कौन है वह एक्ट्रेस और क्या रही वजह.
किसने उठाया थप्पड़
दरअसल, एक्ट्रेस का नाम मधु है. वह साउथ और हिन्दी फिल्मों की लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक है. हालांकि. उन्होंने बीच में एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था, जिसके बाद उन्होंने एक शानदार कमबैक किया है. उन्होंने इस कमबैक में धमाल मचाना शुरू कर दिया है.
इंटरव्यू में किया खुलासा
बता दें कि मधु ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर पर हाथ उठाने वाली बात की है. मधु ने बताया कि उन्होंने उनके साथ यशवंत फिल्म में काम किया है. यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह उनके लाख मैथड एक्टर बन गई. इसका मतलब यह हैं कि किसी कैरेक्टर को महसूस करना.
मधु ने कहा कि फिल्म में सीन था, जिसमें सभी ग्लिसरीन डालकर शूट के लिए रेडी होते थे, लेकिन नाना पाटेकर बोलते थे कि NO ग्लिसरीन, Feel करो, आंसू रियल होने चाहिए.
एक सीन को शूट करते वक्त उन्होंने उन्हें रियल थप्पड मार दिया था, जिसकी वजह से वह रोने लगी थी और असल में आंसू आ गए थे. उस वक्त मधु को गुस्सा आ गया था.
आगे मधु ने कहा कि वह रिहर्सल में ऐसा नहीं किया करते थे. इसी कारण से उस समय उनकी इस हरकत से शॉक हो गई. मैं काफी गुस्से वाली लड़की थी. अब भी हूं. अगले सीन में मुझे उन्हें थप्पड़ मारना था. इसी वजह से मैंने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया और वह रियल हो गया.
