14 जून 2026 के दिन टीवी इंडस्ट्री को काफी बड़ा झटका लगा था. बता दें कि कुमकुम भाग्य और छावा में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने घर में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली है. कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया था, जिसमें वह काफी खुश दिखाई दे रही थी. हालांकि, इस खुशी के बीच डिप्रेशन किसी को भी नहीं दिखाई दिया. इसी बीच संचिता के पिता ने बेटी की आत्महत्या के पीछे किसी बड़ी वजह को बताया है.
क्या है वह वजह?
एक्ट्रेस के पिता का कहना हैं कि ‘कोई न कोई पैसे को लेकर या किसी चीज को लेकर उनकी बेटी को टार्चर किया जा रहा था. कुछ न कुछ ऐसा हो रहा था. अब वो बात मेरे सामने जल्द साफ होगी, लेकिन निश्चित है कि कुछ न कुछ ऐसा हो रहा था.’ उन्होंने प्रशासन से मांग की हैं कि उनकी बेटी के साथ में जो भी गलत हुआ, उसे न्याय मिलना चाहिए.
सिर्फ आधे घंटे छोड़ा अकेले
दरअसल, ज्यादातर टाइम एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ में समय बिताया करती थी. उन्हीं के साथ में आना जाना भी किया जाता था. हालांकि, रविवार के दिन परिवार केवल आधे घंटे तक साथ नहीं था. इसी बीच एक्ट्रेस ने खुद को अकेला पाकर सुसाइड कर लिया. पिता ने दुख के साथ कहा कि केवल आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वह हमारी गलती थी, लेकिन वह डिप्रेशन में चली गई है और ऐसा कदम उठा लेगी, उन्हें मालूम नहीं था.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में मेट्रो विस्तार को हरी झंडी, 30 हजार करोड़ का मेगा प्लान! जल्द दौड़ेगी मेट्रो
