जल्द ही लखनऊ में मेट्रो का महाविस्तार होने वाला है. बता दें कि इसका टेंडर पास हो चुका है. जुलाई से इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा. जल्द ही सेकंड फेज के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा. मेट्रो का यह नेटवर्क रेलवे से काफी बड़ा होगा. शहर के आसपास के कई इलाकों को इसमें कवर किया जाएगा.
बता दें कि पास टेंडर से 150 किमी तक नया मेट्रो ट्रेक बिछाया जाएगा. साथ ही दस नए कॉरिडोर को विकसित किया जाएगा. सरकार द्वारा मेट्रो में किए जाने वाले विस्तार के लिए मंजूरी दी जा चुकी है. वहीं, विस्तार कार्य की निगरानी भी खुद मुख्यमंत्री करेंगे. अभी मेटो रेल कॉर्पोरेशन इस विस्तार की कार्यपरियोजना बना रही है. आने वाले समय में इसका विस्तार बख्सी का तालाब, बाराबंकी और पीजीआई में किया जाएगा.
लोगों को होगा फायदा
जानकारी के मुताबिक, मेट्रो के विस्तार से 35 से 40 लाख लोगों को फायदा मिलेगा. 30 करोड़ रुपये इस पूरे विस्तार योजना में लगाया जाएगा. लोगों की सुविधाओं के लिए सभी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधाओं को भी रखा जाएगा. सभी व्यक्ति यहां पर कार से लेकर साईकिल, सभी तरीके के वाहन की पार्किंग कर सकते हैं.
इन इलाकों को किया जाएगा कवर
बता दें कि परियोजना में अयोध्यारोड पर बाराबंकी तक, कानपुर रोड़ पर उन्नाव तक, हरदोई रोड पर संडिला तक. पीजीआई और मोहनलालगंज और सीतापुर रोड पर इटौंजा तक विस्तार किया जाएगा.
मोहनलालगंज, पीजीआई, बंथरा, राजाजीपुरम, काकोरी, मलिहाबाद, रहीमामबाद, मटियारी, सफेदाबाद, केशवनगर, बृज की रसोई, बख्शी का तालाब आदि इलाकों को इस विस्तार में कवर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: पहले तीसरी मंजिल, बिजली कटी, फिर सीधे EVM तक पहुंची आग! अलीपुर सरकारी भवन अग्निकांड ने खड़े किए बड़े सवाल
