अलीपुर में स्थित सरकारी भवन में लगी आग ने प्रशासन में तहलका मचा कर रख दिया है. जिस तरीके से उस भवन में आग लगी है, उस पर सभी ने बड़ी साजिश होने की संभावना जताई है. बता दें कि आग पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बहुमंजिला इमारत में अचानक से आग लग गई थी. भवन में 10 विधानसभा सीटों के 4000 से भी अधिक EVM रखे हुए थे.
आग बुझाने के लिए आई अग्निशमन विभाग की टीम ने बड़ी साजिश होने की आशंका जताई है. आपातकालीन सेवा राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने भवन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह आग एक सामान्य आग नहीं लग रही है. इसी कारण से इसकी जांच की जा रही है.
चुनाव आयोग ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इमारत में ईवीएम जमा करके रखे गए थे. आग से बहुत नुकसान हो सकता है. इसी वजह से उसके प्रभाव का आकलन किया जा रहा है और हर एक ईवीएम का निरीक्षण किया जाएगा.
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है. साथ ही जिला मजिस्ट्रेट को जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी. अलीपुर रेलवे स्टेशन ने BNS की तमाम धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया है. साथ ही सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत भी मामले को दर्ज किया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त सुखेंदु मुखोपाध्याय ने एक विशेष जांच दल का गठन भी किया है.
क्यों साजिश का जताया जा रहा शक?
दरअसल, भवन में बागवानी विभाग, मिड-डे मील और सर्व शिक्षा मिशन के कार्यालय मौजूद है. साथ ही वहां पर जादवपुर, बेहाला पूर्व, कस्बा और पश्चित क्षेत्र के कई ईवीएम रखे हुए थे.10 जून 2026 के दिन सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भवन की तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिलती है, जिसे दमकलकर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया. इमारत की बिजली भी पूरी तरीके से कट गई थी. आग बुझाने के बाद दोपहर 12:30 के करीब में दोबारा से आग लगने की सूचना मिलती है. बेहद ही रहस्यमयी ढंग से भवन की नौवीं और दसवीं मजिंल पर आग लग जाती है. चौंकाने वाली बात तो यह है कि छठी, सातवीं और आठवीं मंजिल पर कोई भी नुकसान नहीं होता है. आग सीधे ईवीएम रखे वाले फ्लोर पर लगती है. नौवीं पर मिड-डे मील और दसवीं पर कई क्षेत्रों को ईवीएम रखे हुए थे.
आग कैसे लगी अभी तक इसका पता नहीं लगा पाया है. दोबारा से लगी आग काफी रहस्यमयी तरीके से लगी थी. इसी कारण से मामले पर साजिश का शक जताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का वायरल वीडियो पर दावा निकला झूठा! रेलवे ने कहा- अफवाह को न फैलाएं
