समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कल बुधवार को ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं. इस दौरान आने वाले चुनाव में ब्राह्मण समाज को साधने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा. कल सपा कार्यालय में बड़ी बैठक होने वाली है.

विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे बेहद पास आ रहा है. विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में तमाम पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीजेपी भी लगातार अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कोशिश कर रही है. वहीं अब समाजवादी पार्टी भी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अखिलेश यादव ने नया रोडमैप तैयार किया है.
ब्राह्मण नेताओं से अखिलेश की बैठक
आपको बता दें कि इस बार चुनाव में सपा का पूरी फोकस ब्राह्मण समाज के ऊपर नजर आ रहा है. बुधवार यानी 17 जून को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण समाज के नेताओं के साथ में बड़ी बैठक करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान संगठन और कार्यक्रम की रूप रेखा को तय किया जाएगा. कल अखिलेश यादव बड़े ब्राह्मण नेताओं से बैठक करने वाले हैं.
कौन होना बैठक में शामिल?
जानकारी के मुताबिक 17 जून यानी कल बुधवार को सपा कार्यालय में ब्राह्मण समाज के नेताओं की बड़ी बैठक होने वाली है. इस बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और पूर्व सांसदों को शामिल किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर बलिया सांसद सनातन पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है. आपको बता दें कि 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी जनेश्वर मिश्र जयंती के जरिए ब्राह्मण समाज को संदेश देने वाली है.
सपा तैयार कर रही नया रोडमैप
समाजवादी पार्टी की इस बड़ी बैठक में ब्राह्मण सम्मेलन की आयोजन समिति पर मुहर लगेगी. इस दौरान ब्राह्मण समाज को साधने के लिए सपा नया रोडमैप करने वाली है. इस बैठक में संगठन और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी. इस दौरान खास तौर पर ब्राह्मण समाज के ऊपर फोकस रहने वाला है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज मंगलवार को कुछ ब्राह्मण नेताओं के साथ बैठक करके कल के कार्यक्रम पर चर्चा करने वाले हैं.
यह भी पढे़ं- राहुल गांधी को बताया ‘Big Joke’! DMK में लगाए गंभीर आरोप; कांग्रेस संग रिश्तों में आई कड़वाहट
