बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली करने के लिए दिया गया समय खत्म हो गया है. अब उन्होंने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है और बंगले को खाली न कराने की मांग की है.

राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को लिखा पत्र
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर पिछले काफी लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं सरकार ने इस बंगले को खाली करने के लिए राबड़ी देवी से कहा है, हालांकि उन्होंने बंगले को खाली करने से मना कर दिया था. जिसके बाद इस मुद्दे पर बयानबाजी शुरू हो गई थी. अब खबर सामने आई है कि राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सरकारी आवास को खाली न कराने के लिए गुजारिश की है.
लालू यादव की बीमारी का हवाला
राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है और उसमें अपने पति और RJD के मुखिया लालू यादव की बीमारी का हवाला दिया है. राबड़ी देवी द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि लालू यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसके बाद आवास में ग्राउंड फ्लोर पर उनके लिए एक स्पेशल कमरा बनवाया गया है. पत्र में जानकारी दी गई कि यह कमरा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर सरकारी खर्च पर बना है.
यथावत रखने की मांग
भवन निर्माण विभाग को लिखे गए पत्र में राबड़ी देवी ने कहा कि है कि डॉक्टरों के मुताबिक लालू यादव सीढ़ियों पर चढ़ नहीं सकते हैं और मौजूदा आवास लालू के स्वास्थ्य के लिहाज से काफी उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि लालू को इंफेक्शन होने का डर है. राबड़ी देवी ने विभाग से गुजारिश की है कि राबड़ी आवास का बंगला 2030 तक यथावत रहे, जब तक वे विधान परिषद की नेत्री और नेता विरोधी हैं.
आधिकारिक बयान नहीं आया सामने
आपको बता दें कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन ने सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को 15 जून तक का समय दिया था. जिसके बाद राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है. हालांकि उनके पत्र लिखने के बाद अभी तक सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. फिलहाल अभी तक इस मामले को लेकर सरकार या फिर भवन निर्माण विभाग की तरफ से भी किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
यह भी पढ़ें- 2027 की जंग से पहले ब्राह्मण कार्ड! चुनाव के लिए अखिलेश यादव का नया रोडमैप; कल होगी बड़ी बैठक
