मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर इन दिनों चर्चाएं बढ़ गई हैं. अब शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस कार्ड पर उनके होने वाले दामाद की शैक्षणिक योग्यता को लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं. उनकी यूनिवर्सिटी और उस जगह को जानने के लिए उत्सुक हैं.
बिहार के बाहुबली नेता और चर्चित विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का कार्ड अब वायरल हो रहा है. कार्ड में उनके होने वाले पति ऋषिकेश कुमार की शैक्षणिक योग्यता का जिक्र है. इसमें बताया गया है कि उन्होंने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है. इस जानकारी के सामने आने के बाद, कई लोग ‘जॉर्जिया’ और इस यूनिवर्सिटी के बारे में और जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं.
गूगल पर सर्च कर रहे लोग
आपको बता दें कि शादी के कार्ड में ऋषिकेश कुमार के नाम के नीचे ब्रैकेट में उनकी शैक्षणिक योग्यता लिखी है. ब्रैकेट में MBA, जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अटलांटा, USA लिखा हुआ है. इसके बाद अब गूगल ट्रेंड्स पर ‘जॉर्जिया’ और इस यूनिवर्सिटी से जुड़ी खोजों में काफी उछाल आया है. इन जानकारियों को देखकर लोग गूगल पर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि जॉर्जिया कहां स्थित है, अटलांटा शहर कैसा है, और जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की QS रैंकिंग और शैक्षणिक मानक क्या हैं.
11 सालों से अमेरिका में रह रहे ऋषिकेश
जानकारी के मुताबिक पटना के बिहटा के रहने वाले ऋषिकेश कुमार पिछले लगभग 11 सालों से अमेरिका में रह रहे हैं. अनंत सिंह की सार्वजनिक छवि को देखते हुए, उनके होने वाले दामाद का किसी अमेरिकी यूनिवर्सिटी से MBA होना अब चर्चा और उत्सुकता का विषय बन गया है. जिसके कारण लोग उनकी योग्यता को सर्च कर रहे हैं.
विधायक आउट उप-मंत्री जैसे पदों का उल्लेख
आपको बता दें कि यह सिर्फ शादी का निमंत्रण पत्र नहीं है, बल्कि यह मोकामा के राजनीतिक माहौल और इस परिवार के प्रभाव को भी दिखा रहा है. कार्ड में विधायक, पूर्व विधायक और उप-मंत्री जैसे कई पदों का उल्लेख है, साथ ही गांव, पुलिस थाना क्षेत्र और जिले जैसी विस्तृत जानकारी भी दी गई है.
शादी में पहुचेंगे 4 लाख मेहमान
इसी वजह से कि कार्ड सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है. अब लोग इसे एक यादगार निशानी के तौर पर अपने पास रखने लगे हैं. आपको बता दें कि इस शादी में 4 लाख मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की जा रही है. अनंत सिंह की बेटी की शादी की चर्चाएं इन दिनों तेज हैं.
