समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने ओवैसी के बयान को लेकर कहा कि बीजेपी को हराने वाले का हम लोग स्वागत करेंगे. ओवैसी ने बहराइच में एक बयान दिया था.

फिरोजाबाद में बोले रामगोपाल यादव
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव पास आ रहा है. जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एक कार्यक्रम के दौरान फिरोजाबाद में पहुंचे थे. इस दौरान रामगोपाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार के 12 साल, राम मंदिर से दान चोरी, ओवैसी और यूपी चुनाव के साथ प्रदेश के अंदर लॉ एंड आर्डर जैसे मुद्दों के ऊपर अपनी राय रखी है.
‘बीजेपी को हराने वाले का स्वागत’
ओवैसी के एक बयान से जुड़े हुए सवाल पर जवाब देते हुए रामगोपाल ने कहा कि बीजेपी को हराने वाला जो भी होगा हम उसका स्वागत करेंगे. आपको बता दें कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच में एक रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि आने वाले चुनाव में आपको सियासी इंसाफ की लड़ाई AIMIM लड़ रही है. मेरी गुजारिश है कि हमें अब अपनी सियासी लीडरशिप को बनाना होगा.
ओवैसी ने दिया था बयान
आपको बता दें कि इस दौरान ओवैसी ने कहा था कि जब तक हम अपने उन नुमाइंदों को कामयाब नहीं करेंगे, जो विधानसभा में आपके हक की बात करें, तब तक आपके ऊपर ज्यादती होगी रहेगी. ओवैसी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि यूपी में बीजेपी की सरकार दोबारा न बनें. उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी को रोकने के लिए इज्जत के साथ बात होगी, कोई हिस्सेदारी की बात करेगा तो ओवैसी और AIMIM तैयार हैं, लेकिन इस हिस्सेदारी में हम दरी बिछाने का काम नहीं करेंगे.
टूट गए सारे रिकॉर्ड- रामगोपाल
फिरोजाबाद में रामगोपाल ने कहा कि मोदी सरकार के 12 सालों में सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा है, डॉलर के मामले में रुपए ने रिकॉर्ड तोड़ा है. पेट्रोल डीजल ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बचा जिसने रिकॉर्ड न तोड़ा हो. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी को जो भी हराने वाला होगा, हम उसका स्वागत करेंगे.
यह भी पढे़ं- प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए खान सर! वीडियो में छलका दर्द; बोले- ‘किसी दुश्मन के साथ भी ऐसा…’
