अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है. उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि अब स्थिरता वापस आ जाएगी.

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हुआ है. जिसके बाद इस समझौते का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर स्वागत किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पश्चिम एशिया में लगातार जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच में जो सहमति बनी है. वह बेहद सराहनीय कदम है. पीएम मोदी ने एक्स पर इसको लेकर पोस्ट किया है.
पीएम मोदी ने किया पोस्ट
आपको बता दें कि पीएम मोदी के मुताबिक इस युद्ध के कारण पूरी दुनिया में गंभीर आर्थिक संकट पैदा हुआ, जिसके कारण कई देशों को जान-माल का भी भारी नुकसान उठाना पड़ा. पीएम मोदी ने अब उम्मीद जताई है कि इस समझौते के लागू होने के बाद पूरे क्षेत्र में स्थिरता वापस आ जाएगी और समंदर में जहाजों की आवाजाही और व्यापार का रास्ता भी साफ हो पाएगा.
ईरान के उप विदेश मंत्री ने दी जानकारी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि बाकी के मुद्दों पर भी दोनों देश आगे भी बातचीत जारी रखेंगे और इसके कारण आने वाले समय में एक स्थायी और मजबूत समझौता हो सकेगा. आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों की जंग के बाद शांति समझौते पर सहमति बनी है. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने पुष्टि की है कि अमेरिका के साथ यह डील अब अंतिम रूप ले चुकी है.
शुक्रवार को हो सकते हस्ताक्षर
आपको बता दें कि आने वाले शुक्रवार को दोनों देशों के बीच में स्विट्जरलैंड में इसको लेकर आधिकारिक सिग्नेचर होने की उम्मीद जताई जा रही है. दोनों देशों के बीच हुए शांति समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस समझौते को लेकर कहा कि उम्मीद है कि इसके बाद पूरे क्षेत्र में स्थिरता वापस आ जाएगी और व्यापार का रास्ता भी साफ हो जाएगा.
यह भी पढे़ं- ‘बीजेपी को हराने वाले का स्वागत…’, ओवैसी के बयान पर रामगोपाल यादव; UP चुनाव को लेकर हलचल तेज
