बिहार के कोचिंग विवाद में प्रिंस की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत के बाद में राजनीतिक पारा भी काफी हाई हो गया है. प्रिंस यादव का शव नेपाल के होटल में मिलने के मामले पर तेज प्रताप यादव का भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है.
रोशन आनंद को मिली जमानत
दरअसल, जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने कहा हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. साथ ही फैजल खान(खान सर) की भूमिका की जांच होनी चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और निदेशक रोशन आनंद को जमानत देने के लिए कहा हैं. भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट ने भी रोशन आनंद को जमानत दे दी है.
8 साल पुरानी तस्वीर
साथ ही तेज प्रताप यादव ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कि परिवार काफी मुश्किल दौर से जा रहा है. इस समय में रोशन को अपने परिवार के साथ मुश्किल समय में रहने का अवसर प्राप्त होना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यह 8 साल पुरानी तस्वीर है, जब प्रिंस उनसे मिलने के लिए आए थे.
किसी खान का सपोर्ट नहीं करते
बता दें कि कुछ दिन पहले मीडिया से बातचीत करते समय में भी तेज प्रताप ने इस विवाद पर खान सर तंज कसा था. दरअसल, उस समय मीडिया ने उनसे खेसारी लाल के द्वारा खान सर को सपोर्ट करने के बारे में प्रतिक्रिया देने को बोला था, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वह किसी भी खान वान को सपोर्ट नहीं करते हैं.
रोशन आनंद को करते सपोर्ट
हालांकि, उनके इस बयान से साफ हो रहा हैं कि वह पूरी तरीके से रोशन आनंद को सपोर्ट करते हैं. साथ ही मामले पर खान सर कि भूमिका की जांच और पूछताछ की मांग की है. हालांकि, यह मुद्दा काफी गरमाता दिखाई दे रहा है. अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: Bihar coaching Controversy: फांसी की सजा हो… प्रिंस की मौत पर खान सर का आया रिएक्शन
