बिहार के कोचिंग विवाद में खतरनाक मोड़ देखने को मिला है. दरअसल, रोशन आनंद जो कि जेल में बंद है, उनके भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में लाश मिली है. प्रिंस की मौत के बाद खान सर ने प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि खान सर ने रोशन आनंद पर फायरिंग और उनकी कोचिंग के बाहर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया. वहीं, प्रिंस विवाद के बाद में नेपाल चला गया था, जिसके बाद उसकी मौत की खबर सामने आ रही है.
तीसरे इंसान की साजिश
मामले पर खान सर ने प्रतिक्रिया देते हुए किसी तीसरे इंसान की साजिश होने की बात की है. उनका कहना हैं कि ‘मामले पर जांच होनी चाहिए. कोई तीसरा इंसान साजिश रच रहा है. खान सर ने कहा कि उन्हें कुछ लोगों का बार-बार कॉल आ रहा था. सभी कह रहे थे कि न्यूज देखिए सर. हमको लगा की कोई ऐसे ही बात बना रहा है. इसी वजह से हमने उसको डांटा भी.’
पैरों तले जमीन खिसक गई
इसके अलावा उन्होंने कहा कि ‘बाद में लेकिन जब खबर देखा तो कुछ पल के लिए विश्वास ही नहीं हुआ कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई है. परिवार किस स्थिति और दौर में चला गया है. आखिर ऐसा कैसे हो गया. परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदना है. दुश्मन के परिवार के संग में भी ऐसा कुछ न हो. जब कोई ऐसी खबर सुनता हैं तो विश्वास नहीं होता है और दिल बैठ जाता है. उन्होंने कहा कि हमसे जो भी हो पाएगा हम करेंगे. परिवार अभी बात करने की स्थिति में नहीं होगा. साथ ही पुलिस अपना ऑफिशियल बयान जारी कर मामले को स्पष्ट करें. पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए. जो भी व्यक्ति उसके पीछे है, उसे फांसी की सजा से कम सजा नहीं होनी चाहिए.’
ये भी पढ़ें: UP Encounter: साधु हत्याकांड का मुख्य आरोपी इजरायल पुलिस मुठभेड़ मे ढेर,1 लाख का इनामी था बदमाश
