तृणमूल कांग्रेस की बागी सांसद शताब्दी रॉय दिल्ली से वापस कोलकाता पहुंच गई हैं. उन्होंने कोलकाता में कहा कि अभिषेक बहुत होशियार और समझदार युवा हैं. वे बहुत कुछ हासिल कर सकते थे.

शताब्दी रॉय पहुंची कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है. TMC की बागी सांसद शताब्दी रॉय अब राजधानी दिल्ली से वापस बंगाल पहुंच गई हैं. उन्होंने कोलकाता में एक मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से चुनौती है. उन्होंने कहा कि लोगों ने दूसरी जगह पर वोट इसलिए दिया है क्योंकि वे बदलाव चाहते थे. हम NDA के सहयोगी बनेंगे.
अभिषेक काफी होशियार युवा- शताब्दी
इस दौरान शताब्दी रॉय ने कहा कि मेरा अभी भी यह मानना है कि अभिषेक बनर्जी काफी होशियार और समझदार युवा हैं और वे बहुत कुछ हासिल कर सकते थे, लेकिन आज वे किसी वजह से गुमराह हो गए हैं. उनमें राजनीति करने की क्षमता थी. आपको बता दें कि शताब्दी रॉय राजधानी दिल्ली से कोलकाता वापस पहुंची हैं. जिसके बाद उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए यह बात कही है.
मैंने 17 साल दिए- शताब्दी रॉय
शताब्दी रॉय ने कहा कि हम अभी शुरुआती चरण में हैं, जब साल 2009 में TMC मुश्किलों में थी, तो मैं उनके साथ में खड़ी रही. उन्होंने कहा कि मैंने 17 साल दिए और शिकायतें पहाड़ की तरह जमा हो गईं. इन घटनाओं के बाद लिए गए इस फैसले ने निश्चित रूप से सभी को प्रभावित किया है. शताब्दी रॉय का कहना है कि अभिषेक बेहद समझदार युवा हैं और वे बहुत कुछ हासिल कर सकते थे.
सोशल मीडिया पर सियासी घमासान
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी सियासी उबाल नजर आ रहा है. टीएमसी के नेता सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करके उनका सपोर्ट कर रहे हैं. इस दौरान टीएमसी नेता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनका सपोर्ट किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है. आपको बता दें कि शताब्दी रॉय ने यह कह दिया है कि हम NDA के सहयोगी बनेंगे.
यह भी पढ़ें- ट्रंप की पीस डील पर फिरा पानी! बेरूत पर इजरायली हमले से भड़का ईरान, टूटने की कगार पर शांति समझौता
