State bank of india ने रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. बता दें कि SBI ने 821 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. यह आवेदन कॉन्करेंट ऑडिटर के पद पर की जा रही है. वह योग्य उम्मीदवार जो इसके लिए इच्छुक है, अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कब से शुरू आवेदन प्रक्रिया
वह उम्मीदवार, जो इच्छुक है, 14 मई से अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वही, बात करें आवेदन करने की अंतिम तारीख की तो वह 11 जून 2026 तय की गई है.
योग्यता क्या होनी चाहिए?
60 वर्ष की आयु में नियमित सुपरएनुएशन के तहत रिटायर होना अनिवार्य
ऑडिट, क्रेडिट या फॉरेक्स विभाग में काम का अनुभव
इस्तीफा या अन्य किसी कारण से सेवा छोड़ देने वाले व्यक्ति आवेदन का पात्र नहीं होगा.
वह उम्मीदवार, जिसने 30 वर्ष की सेवा के पूरी होने और 58 वर्ष की आयु में VRS लिया था. वह 60 साल की आयु में आवेदन कर सकते हैं.
इस तरीके से करें आवेदन
उम्मीदवार को सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पा जाना है. उसके बाद में Career सेक्शन में जाकर Concurrent Auditor Recruitment 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना है.
आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर दें. भविष्य के लिए आवेदन पत्र की छायाप्रति जरूर निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 8 साल बाद फिर खुले राशन कार्ड, जानिए कौन कर सकेगा आवेदन
