सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई वीडियो लोगों के बीच ट्रेंड में रहता है. ऐसे में एक और वीडियो लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, यह वीडियो मानवता को शर्मशार कर देने वाला है. जो व्यक्ति ये वीडियो देख रहा है, उसके मन में गुस्सा और आंखों में आंसू आ रहे हैं. दरअसल, यह वायरल वीडियो हैं ही कुछ ऐसा कि लोगों के बीच चर्चें में बना हुआ है.
क्या है यह वायरल वीडियो
दरअसल, वायरल वीडियो में एक शांत रोड पर सड़क के साइड में कुछ पिल्ले दिखाई दे रहे थे. उन पिल्लों के साइड में एक टेम्पो भी खड़ी है. टेम्पो के पीछे की तरफ एक घर है. अचानक उस गेट से एक महिला निकलती है. वह पिल्लों के पास आती है. उनमें से एक को उठाती है और दीवार पर पूरा बल लगाकर दे मारती है. हालांकि, महिला का एक से मन नहीं भरा, तो उसने एक और पिल्ला उठाया और उसको भी बिना किसी मानवता की शर्म किए दीवार पर दे मारा. वहीं, बच्चों की मां लाचार होकर इस हरकत को देख रही है. वह पूरी तरीके असहाय दिखाई दे रही थी. ऑटो के अंदर एक शख्स भी दिखाई दे रहा है. उसने भी महिला की इस हरकत पर उसे कुछ नहीं बोला.
घटना का पूरा वीडियो पास ही लगे कैमरा में कैद हो गया था, जिसके बाद यूजर्स उस पर भर-भर के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. दरअसल, जिस दीवार पर वह उन कुत्ते के बच्चों को फेंक रही थी. उसी घर पर लगे सीसीटीवी वीडियो में यह पूरी घटना कैद हो जाती है.
यूजर्स ने दिया भर-भर कर रिएक्शन
जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में डाला जाता है. लोग महिला की जमकर बुराई कर रहे हैं. वह उन्हें कमेंट पर खरीकोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं. कई ने तो यह भी कहा कि महिला में बिल्कुल भी मानवता नाम की चीज नहीं है. बता दें कि यह वीडियो @iamAshwiniyadav नामक के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है.
ये भी पढ़ें: Noida साहिल सिंघल मर्डर केस में नया खुलासा: प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार
