होली के दिन नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित आईवीवाई काउंटी सोसायटी में रहने वाले साहिल सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दरअसल, साहिल सिंघल पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन वह 4 साल से एक लड़की के साथ रिलेशनसिप में था. होली के दिन उसकी प्रेमिका और उसके भाई उससे मिलने गए थे, जिसके बाद प्रेमिका के भाई और साहिल सिंघल के बीच विवाद हुआ था. इसी लड़ाई के बीच प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर साहिल की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले को तुरंत गंभीरता से लेते हुए प्रेमिका संग चार लोगों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है.
मामले का हुआ खुलासा
हालांकि, मामले में एक नया एंगल आया है. दरअसल, पूछताछ में सामने आया कि प्रेमिका साहिल सिंघल पर काफी दिनों से शादी का दबाव डाल रही थी. साहिल बार-बार उसे शादी के लिए इनकार कर देता है. साथ ही साहिल ने प्रेमिका(प्रिया) की फोटो और कई सारी वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दी थी.
इसी बात को लेकर वह सभी होली के दिन गए थे. हालांकि, साहिल की मां सीमा सिंघल ने उन सभी को सोसायटी में आने से रोका. इसके बाद आरोपियों को पता लगा कि साहिल अपनी पत्नी संग सोसायटी में होली खेल रहा है, जिसके बाद वह सभी लोग वहां पहुंच गए.
साहिल और प्रेमिका के बीच उस दिन फिर शादी को लेकर विवाद हुआ. धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि प्रिया के भाई निखिल ने साहिल पर गुस्से में गोली चला दी. गोली लगने के बाद साहिल को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
एडीसीपी मनीषा सिंह ने कहा साहिल की मां की शिकायत पर चारों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पति के साथ नहीं ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहती है Divya Agarwal! शादीशुदा जिंदगी को लेकर किया बड़ा खुलासा
