UP Police Bharti 2025 exam date : उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 32,679 पदों के लिए लिखित परीक्षा जून के महीने में आयोजित की जाएगी. जून में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रारूप जारी हो गया है. बता दें कि
ओएमआर पर आधारित होगी परीक्षा
प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 8, 9 और 10 जून को होने वाली लिखित परीक्षा ओएमआर आधारित होगी. इस एग्जाम में चार विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंक के होंगे.
दो घंटे में देने होंगे प्रश्न पत्र के अंतर
अभ्यर्थियों को दो घंटे के भीतर प्रश्न पत्र पूरा करना होगा. उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को लिखित परीक्षा की प्रक्रिया का प्रकाशन एवं ओएमआर उत्तर पत्रक भरने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए.भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता के साथ मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर के लिए दो अंक मिलेंगे.
जानिए अलग-अलग वर्गो का कटऑफ
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 फीसदी, EWS के लिए 25 फीसदी, OBC के लिए 25 और SC-ST अभ्यर्थियों को 20 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा. OMR उत्तर पत्रक भरने में किसी भी त्रुटि के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।
ध्यान से भरें ओएमआर,पत्रक हो जाएगा अमान्य
प्रत्येक प्रश्न के चार वैकल्पिक उत्तर में से एक सही चुनना होगा और OMR में काला या नीला बाल पेन से गोला भरना होगा. ओएमआर और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक एक होना जरूरी होगा. अगर दोनों अलग-अलग पाए जाते हैं तो स्टूडेंट को उसे कक्ष निरीक्षक से बदलवाना होगा. ओएमआर शीट में प्रश्न पुस्तिका क्रमांक को न भरने या फिर गलत भरने पर उसकी जांच नहीं की जाएगी. ओएमआर उत्तर पत्रक भरने में किसी भी त्रुटि के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। साथ ही उस पर अलग से कुछ लिखने या अंकित करने पर उत्तर पत्रक को अमान्य कर दिया जाएगा.
तीन पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा तीन दिन में छह पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसके प्रश्न पत्र अलग-अलग होंगे. अंकों के नार्मलाइजेशन की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक अपनाई जाएगी. अगर कोई प्रश्न या उसका उत्तर विकल्प त्रुटिपूर्ण पाया जाता है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा. निरस्त प्रश्न के नंबर इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्थापित व्यवस्था के अनुसार होंगे. अभ्यर्थी इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) की ओर से मंगलवार को जारी सूचना के अनुसार सिपाही भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8 जून (सोमवार), 9 जून (मंगलवार), और 10 जून (बुधवार) को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा तीनों दिनों में दो-दो पालियों में कराई जाएगी.
